सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: फिल्म मेकिंग छोड़ने की अफवाहों पर भड़के अनुराग कश्यप, बोले- शाहरुख खान से ज्यादा व्यस्त हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 18 Apr 2025 08:22 AM IST
सार

Anurag Kashyap X Post: अनुराग कश्यप बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए अनुराग ने साफ किया कि उन्होंने फिल्म मेकिंग नहीं छोड़ी है। 

विज्ञापन
Anurag Kashyap Denies Quitting Films Says Busier Than Shah Rukh Khan
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@anuragkashyap10

अनुराग कश्यप को उनकी बेबाक कहानियों और तीखी राय के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह उन अफवाहों पर भड़क उठे, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है। मार्च 2025 में अनुराग ने मुंबई को अलविदा कहकर दूसरे शहर में अपना नया ठिकाना बनाया था। इस खबर ने तुरंत हलचल मचा दी और लोग कयास लगाने लगे कि अनुराग ने फिल्म मेकिंग को हमेशा के लिए छोड़ दिया। हालांकि, अब अनुराग ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। 


Ekta Kapoor: परिवार की चुप्पी और दबे रहस्यों से पर्दा उठाएगा एकता कपूर का यह नया शो, जानें कब देख सकेंगे आप?

Trending Videos
Anurag Kashyap Denies Quitting Films Says Busier Than Shah Rukh Khan
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्स पर दिया करारा जवाब

एक्स पर अपनी बेबाकी भरे अंदाज में उन्होंने लिखा, “मैंने सिर्फ शहर बदला है, फिल्म मेकिंग नहीं छोड़ी। जो लोग सोचते हैं कि मैं हताश होकर चला गया, उन्हें बता दूं कि मैं यहीं हूं और शाहरुख खान से भी ज्यादा व्यस्त हूं। मेरे पास 2028 तक की डेट्स बुक हैं। इस साल मेरी पांच फिल्में रिलीज हो सकती हैं, या शायद तीन इस साल और और दो अगले साल आने की उम्मीद है। मैं हर दिन तीन प्रोजेक्ट्स को मना करता हूं।” 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap Denies Quitting Films Says Busier Than Shah Rukh Khan
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छोड़ चुके हैं मुंबई

इस साल की शुरुआत में ‘द हिंदू’ को दिए एक इंटरव्यू में अनुराग ने मुंबई छोड़ने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था, “फिल्म इंडस्ट्री का माहौल अब बहुत जहरीला हो गया है। हर कोई 500 या 800 करोड़ की फिल्म बनाने की होड़ में है। रचनात्मकता कहीं खो गई है। शहर सिर्फ इमारतों से नहीं, बल्कि वहां के लोगों से बनता है। लेकिन यहां लोग आपको नीचे खींचते हैं।” 
Box Office Report: 'जाट' की पकड़ बरकरार, 'सिकंदर' का खेल खत्म, जानें 'गुड बैड अग्ली' का हाल?

Anurag Kashyap Denies Quitting Films Says Busier Than Shah Rukh Khan
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10
सीबीएफसी से हैं इस बात पर नाराज

हाल ही में अनुराग ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) पर भी जमकर निशाना साधते नजर आए थे। अनंत महादेवन की बायोग्राफिकल ड्रामा ‘फुले’ की रिलीज में हो रही देरी पर वह काफी ज्यादा नाराज दिखे थे। इस फिल्म में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा मुख्य भूमिका में हैं। सीबीएफसी ने कथित तौर पर इस फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कई कट्स लगाने को कहा है। यह फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख अनिश्चित है। अनुराग ने सीबीएफसी की इस कार्रवाई को सेंसरशिप का गलत इस्तेमाल करार दिया और इसे रचनात्मक स्वतंत्रता पर हमला कहा।

विज्ञापन
Anurag Kashyap Denies Quitting Films Says Busier Than Shah Rukh Khan
डकैत में नजर आएंगे अनुराग कश्यप - फोटो : एक्स AdiviSesh
अभिनेता के तौर पर भी छोड़ी छाप

मुंबई से दूर जाने के बावजूद अनुराग न सिर्फ निर्देशन में सक्रिय हैं, बल्कि अभिनय में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। वह जल्द ही एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘डकैत’ में इंस्पेक्टर स्वामी के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुराग का यह किरदार उनके प्रशंसकों के लिए एक नया सरप्राइज होगा, क्योंकि वह पहले भी ‘युध’ और ‘लियो’ और 'महाराजा' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed