{"_id":"6801b3fe7c8d5bee4d0d75bd","slug":"box-office-collection-report-thursday-jaat-good-bad-ugly-sikandar-film-total-earnings-2025-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: 'जाट' की पकड़ बरकरार, 'सिकंदर' का खेल खत्म, जानें 'गुड बैड अग्ली' का हाल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: 'जाट' की पकड़ बरकरार, 'सिकंदर' का खेल खत्म, जानें 'गुड बैड अग्ली' का हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 18 Apr 2025 07:38 AM IST
सार
Thursday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'जाट' मजबूती से आगे बढ़ रही है। वहीं, सलमान खान की सिकंदर टिकट खिड़की पर दम तोड़ चुकी है। इसके अलावा 'गुड बैड अग्ली' के प्रदर्शन को भी संतोषजनक नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
1 of 5
जाट, सिकंदर, गुड बैड अग्ली
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें 'जाट' अपनी मजबूत पकड़ के साथ बाजी मार रही है। इस एक्शन से भरपूर फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है और मजबूती से टिकट खिड़की पर टिकी हुई है। दूसरी ओर, अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' अपने बड़े बजट के हिसाब से उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। हालांकि, यह स्थिर कमाई कर रही है। वहीं, सलमान खान की 'सिकंदर' का हाल बेहाल है, जिसकी कमाई अब लगभग ठप हो चुकी है।
फिल्म के प्रदर्शन से खुश होकर इसके निर्माताओं ने सनी देओल के साथ 'जाट 2' के सीक्वल का एलान कर दिया है। जाट की कहानी सामाजिक मुद्दों को छूती है, जो दर्शकों के साथ गहरे स्तर पर जुड़ रही है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुड बैड अग्ली
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
'गुड बैड अग्ली' ने बटोरे इतने करोड़
'गुड बैड अग्ली' ने अपने आठवें दिन यानी गुरुवार को पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म की कुल कमाई 118.85 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, फिल्म का बजट और स्टार पावर को देखते हुए यह प्रदर्शन औसत माना जा रहा है। अजित की दमदार मौजूदगी और कुछ शानदार एक्शन सीन्स के बावजूद, फिल्म अब तक अपनी लागत वसूल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
5 of 5
सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिकंदर' का खेल खत्म
सलमान खान की 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। 19वें दिन फिल्म ने मात्र 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसकी कुल कमाई 109.9 करोड़ रुपये हो गई है। सलमान के स्टारडम को देखते हुए यह प्रदर्शन निराशाजनक है। कमजोर स्क्रिप्ट और दिशाहीन कहानी ने फिल्म को शुरुआत से ही नुकसान पहुंचाया। बॉक्स ऑफिस पर यह इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बन चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।