फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap Interview: वासेपुर के फ्लॉप होने का ठीकरा अनुराग ने सलमान के सिर फोड़ा, बोले, ‘एक था टाइगर’...

Tue, 05 Dec 2023 08:49 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 05 Dec 2023 08:49 AM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap Interview with Amar Ujala blames ek tha tiger for Gangs Of Wasseypur debacle salman khan
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' तमाम आलोचनाओं और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बावजूद सिनेमाघरों में खूब दहाड़ रही है। फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कुछ दर्शक इसे एक मानसिक बीमार नायक की कहानी बता रहे हैं और इसके कथानक महिला विरोधी मान रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि इस तरह की फिल्म हिंदी सिनेमा में निर्देशक अनुराग कश्यप बहुत पहले बना चुके हैं। और, उनकी फिल्मों ‘देव डी’ और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के हीरो भी फिल्म ‘एनिमल’ के हीरो की तरह ही टॉक्सिक थे। ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत में अनुसार कश्यप ने इन मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे।

Anurag Kashyap Interview with Amar Ujala blames ek tha tiger for Gangs Of Wasseypur debacle salman khan
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मैं नहीं बना सकता ब्लॉकबस्टर फिल्म

मेरा मानना है कि चर्चा उसी फिल्म की होती है जो फिल्म चलती है। मेरी फिल्म कभी चली ही नहीं क्योंकि मुझे ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाना नहीं आता है। समाज में मुझे जो दिखता है, मैं वैसी फिल्में बनाता हूं। ब्लॉकबस्टर सिनेमा बनाने की कला मेरे अंदर नहीं है। फिल्म चलने के कई कारण होते हैं। दर्शक उसके साथ कैसे जुड़तें हैं, कितने शोज मिलते हैं, कितना टाइम मिलता है, इन सबसे फिल्म सफलता तय होती है।

Anurag Kashyap Interview with Amar Ujala blames ek tha tiger for Gangs Of Wasseypur debacle salman khan
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक था टाइगर आई तो उतार दी गैंग्स ऑफ वासेपुर

जब कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो छोटी फिल्म को थियेटर से निकाल दिया जाता है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के रिलीज के एक हफ्ते के बाद 'एक था टाइगर' रिलीज हुई और मेरी फिल्म को थियेटर से उतार दिया गया। अक्सर छोटी फिल्मों के साथ ऐसा ही होता है। एक फिल्म रिलीज हुई और एक हफ्ते के अंदर निकाल दी गई क्योंकि सामने बड़ी फिल्म आ गई। जब फिल्म को चलने ही नहीं दिया जायेगा तो फिल्म कैसे चलेगी। 

(अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट वन’ 22 जून 2012 को और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2’ 8 अगस्त 2012 को रिलीज हुई)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap Interview with Amar Ujala blames ek tha tiger for Gangs Of Wasseypur debacle salman khan
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर काम के प्रति ईमानदार

मैंने अभी तक रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' नहीं देखी है। मैंने सुना है कि 'एनिमल' रणबीर कपूर के करियर की अब अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। मुझे पता है कि रणबीर कपूर अपने काम के प्रति कितने ईमानदार है। मैंने उनके साथ 'बॉम्बे वेलवेट' में काम किया है। उनकी काम को लेकर एक लगन और समर्पण भाव है। वह बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Anurag Kashyap Interview with Amar Ujala blames ek tha tiger for Gangs Of Wasseypur debacle salman khan
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शकों की पसंद का 'घूमर'

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'घूमर' जिसने भी देखी खूब तारीफ की लेकिन यह फिल्म थियेटर में नहीं चली। अभी लोग ओटीटी जी5 पर इसे खूब देख रहे हैं लेकिन थियेटर में रिलीज के समय उसके आगे पीछे इतनी बड़ी बड़ी फिल्में आई कि 'घूमर' के बारे में लोगों को पता ही नहीं चला। फिल्ममेकर भी हिम्मत हार जाते हैं कि ऐसी फिल्म बनाऊं कि ना बनाऊं। लोगों को भी समझ में नहीं आता और बाद में जब देखते हैं तो लोगों को फिल्म बहुत अच्छी लगती है और कहते हैं कि वाह, क्या फिल्म बनी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed