Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप के सिर चढ़ा 'जवान' का खुमार, शाहरुख खान की फिल्म को रिव्यू करने की जताई इच्छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान और एटली कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। जहां फिल्म भारत में 600 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1,100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि सभी के दिलों-दिमाग पर इन दिनों 'जवान' का खुमार चढ़ा हुआ है। 'जवान' का यह खुमार हाल ही में अनुराग कश्यप पर भी चढ़ा देखने को मिला। लेटेस्ट इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने फिल्म की सफलता से प्रभावित होने का दावा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म को देखने और फिर उसे रिव्यू करने के बारे में भी बात की।
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने फिल्म की शानदार सफलता पर अपने विचार साझा किए। अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान और फिल्म की दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की क्षमता पर खुशी व्यक्त की। इस इंटरव्यू में अनुराग ने खुलासा किया कि इतनी तारीफें सुनने के बाद भी उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। लेकिन वह इस फिल्म को देखना चाहते हैं।
तमिल फिल्म निर्माता एटली द्वारा निर्देशित, 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु पर रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो 'जवान' शाहरुख खान द्वारा निभाए गए किरदार के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को उठाती है।