{"_id":"651bf5950103ecf1eb00ae6c","slug":"omg-2-director-amit-rai-reveals-akshay-kumar-pankaj-tripathi-film-will-not-be-uncensored-on-ott-2023-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OMG 2: ओटीटी पर नहीं दिखाया जाएगा ओएमजी 2 का अनकट वर्जन, निर्देशक अमित राय ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
OMG 2: ओटीटी पर नहीं दिखाया जाएगा ओएमजी 2 का अनकट वर्जन, निर्देशक अमित राय ने किया खुलासा
अगस्त महीने में रिलीज हुई ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। गदर 2 की आंधी की सामने फिल्म मजबूती से टिकी रही और 150 करोड़ के आसपास का कलेक्शन करने में सफल रही। अब यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
आठ अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर इसे स्ट्रीम किया जा सकेगा। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा लगाए गए 27 कट्स के बिना फिल्म का अनकट वर्जन ओटीटी पर दिखाया जाएगा, लेकिन अब इस पर फिल्म के निर्देशक अमित राय ने बड़ा खुलासा किया है।
3 of 5
अमित राय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अमित राय ने बताया कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अनकट वर्जन दिखाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ओटीटी पर वही वर्जन दिखाएगा जो सेंसर बोर्ड ने पास किया है। अमित ने बताया कि ओएमजी 2 से एक कंडोम विज्ञापन का एक दृश्य हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गदर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने थिएटर में 'गदर 2' देखी, जो एक यू/ए सर्टिफिकेट फिल्म है, उसमें एक कंडोम विज्ञापन था, जिसमें कार्तिक आर्यन एक लड़की से उसके पसंदीदा फ्लेवर के बारे में पूछते नजर आते हैं। क्या वह वह दिखाया जा सकता है?' आगे बताते हुए अमित ने कहा कि वह किसी भी फिल्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्होंने पूछा कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में इतने सारे किसिंग सीन क्यों हैं? क्या बच्चों के लिए उसे देखना ठीक था?'
विज्ञापन
5 of 5
ओएमजी 2 में अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।