{"_id":"5c77d511bdec22738a4758c9","slug":"anurag-kashyap-revealed-his-personal-life-secret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्तों और फैमिली के लिए अनुराग करते हैं अफसोस, कहा- 'लोग मुझसे हर्ट हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दोस्तों और फैमिली के लिए अनुराग करते हैं अफसोस, कहा- 'लोग मुझसे हर्ट हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा
Published by: anand anand
Updated Thu, 28 Feb 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anurag Kashyap
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा का जाने-माने और दिग्गज निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने कई शानदार फिल्में बनाई हैं। उनकी बनाई फिल्मों की तारीफ हमेशा होती रही है। फिल्मों में रिश्तों का नया रूप और राजनीति को प्रदर्शित करने वाले अनुराग कश्यप खुद को अपनी निजी जिंदगी में बहुत चीजों के लिए दोषी मानते हैं।
2 of 5
anurag kashyap
- फोटो : file photo
हाल ही में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के डायरेक्टर ने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे करते हुए बताया कि किस तरह से उनके रिश्ते कभी कामयाब नहीं हो सके। लोगों के साथ उनके रिश्ते अच्छे न होने पर भी अनुराग कश्यप ने दुख प्रकट किया। अपनी इस बात को रखते हुए वह भावुक हो उठे।
3 of 5
anurag kashyap
- फोटो : file photo
अनुराग कश्यप ने कहा- "26 साल से पता नहीं मैं एक धून में चल रहा हूं, किसी को समय नहीं दे पा रहा हूं, न तो अपनी जिंदगी की चीजें बदलने में और न ही अपनी परेशानी को ठीक करने में। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा- 'यही वजह है जो रिश्ते टूटे, क्योंकि मैंने किसी को भी समय नहीं दिया,रिश्तों को समय नहीं दिया, अपनों को समय नहीं दिया, मुझसे अलग होने वाले वह सब मेरे दोस्त थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anurag kashyap
- फोटो : file photo
अनुराग कश्यप ने आगे कहा- 'मेरी जिंदगी में कोई मुझसे नफरत नहीं करता। बस गुस्सा हैं या लोग मुझसे हर्ट हैं।' डायरेक्टर ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा- 'पता नहीं मैं अच्छा पिता बन पाया या नहीं लेकिन मैं अपनी 18 साल की बेटी को बहुत प्यार करते हैं, उसमें मेरी जान बसती है।'
विज्ञापन
5 of 5
anurag kashyap
- फोटो : file photo
बात करें अनुराग कश्यप की फिल्मों की तो उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ,'गुलाल', 'रमन राघव 2.0' और 'मनमर्जियां' जैसी कई शानदार फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया किया। गौरतलब है कि इन दिनों अनुराग कश्यप फिल्म 'बमफाड़' की शूटिंग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।