सब्सक्राइब करें

नहीं बंद हुई अनुराग कश्यप की 'वूमनिया', इन 2 एक्ट्रेस के अपोजिट फेमस डायरेक्टर करेगा विलेन का रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 30 Jan 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap to direct womania soon with bhumi pednekar
anurag kashyap

अनुराग कश्यप मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अब उन्हीं लोगों के निशाने पर हैं, जिन्हें वह कभी अपना सबसे करीबी और भरोसेमंद मानते रहे हैं। अनुराग की पिछली फिल्म 'मनमर्जियां' ने बीते साल खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन नए साल में अनुराग इन दिनों अपने बारे में फैलाई जा रहीं अफवाहों से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनकी निर्माणाधीन फिल्म 'वूमनिया' को लेकर ये अफवाह उड़ी कि ये फिल्म बंद हो गई है।लेकिन, अमर उजाला को पता चला है कि न सिर्फ इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है बल्कि इस फिल्म में विलेन का रोल करने के लिए एक कलाकार की भी धमाकेदार एंट्री हो चुकी है।

anurag kashyap to direct womania soon with bhumi pednekar
अनुराग कश्यप - फोटो : self

अनुराग कश्यप अपने मित्र तुषार हीरानंदानी के साथ मिलकर पश्मिची उत्तर प्रदेश की मशहूर शूटर्स चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं। चंद्रो तोमर और प्रकाशी दोनों 80 साल से ऊपर की हो चुकी हैं और इनकी कहानियां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किवदंतियां बन चुकी हैं। दोनो बंदूके चलाने में उस्ताद हैं और इंडिजाय गॉट टैलेंट से लेकर तमाम अन्य प्रतियोगियाओं में हिस्सा ले चुकी हैं। उनके परिवार की लड़कियां अब शूटिंग के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में भी भारत की नुमाइंदगी कर रही हैं।

anurag kashyap to direct womania soon with bhumi pednekar
anurag kashyap

मनमर्जियां के समय ही अनुराग ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर फिल्म 'गुलाब जामुन' बनाने का ऐलान किया था। लेकिन बात बनी नहीं। इसके बादद रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी आरएसवीपी मूवीज ने भी ये फिल्म बनाने की कोशिश की, पर किसी न किसी वजह से फिल्म टलती रही और फाइनली इसे बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap to direct womania soon with bhumi pednekar
bollywood

अब दो दिन पहले एक अंग्रेजी फिल्म पत्रिका ने इस आशय की खबर फैलाई की कि अनुराग कश्यप की अगली फिल्म 'वूमनिया' भी बंद होने की कगार पर है। इसकी देखा-देखी फिल्म के बंद होने की ये अफवाह कुछ और जगहों पर छपी और प्रकाशित हुई। इस बारे में जब अमर उजाला ने तहकीकात की तो पता चला कि अनुराग कश्यप की ये फिल्म बंद नही हुई है औऱ अनुराग फिल्म की लीड कलाकारों भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू के साथ इसकी शूटिंग फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू करने वाले हैं।

विज्ञापन
anurag kashyap to direct womania soon with bhumi pednekar
prakash jha

इसी तहकीकात के दौरान ये भी पता चला कि इस फिल्म में विलेन का किरदार करने के लिए अनुराग कश्यप ने मशहूर निर्देशक प्रकाश झा का नाम फाइनल किया है। प्रकाश झा इससे पहले अपनी ही फिल्म जय गंगाजल में भी एक्टिंग कर चुके है। इस फिल्म में वह प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट मेन लीड में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed