{"_id":"5c51c0c3bdec2256b807f34d","slug":"priyanka-chopra-will-play-a-negative-role-after-15-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 साल बाद एक फिर खलनायिका बनेंगी प्रियंका चोपड़ा, इस बायोपिक के लिए हो रहीं तैयार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 साल बाद एक फिर खलनायिका बनेंगी प्रियंका चोपड़ा, इस बायोपिक के लिए हो रहीं तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 30 Jan 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काम के दौरान यौन शोषण के विषय पर बनी पहली फिल्म 'ऐतराज' में वैम्प का किरदार करने वाली 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बड़े परदे पर एक निगेटिव किरदार करने जा रही हैं। प्रियंका की ये फिल्म एक बायोपिक होगी और इसे बनाने के लिए प्रियंका ने हॉलीवुड के कुछ बड़े स्टूडियोज से संपर्क भी किया है। इस बीच उनकी राइटिंग टीम ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी है।
2 of 5
Aamir khan
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की रिलीज के वक्त खबरें आईं थी कि आमिर खान विवादित धर्म गुरु रजनीश उर्फ ओशो पर एक वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज में आलिया भट्ट का भी एक खास किरदार बताया गया था। और, ये किरदार था ओशो की खासमखास रहीं मां आनंद शीला का। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने अपने सारे प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में डाल दिए हैं।
3 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : instagram
अब प्रियंका की कोशिश है कि उनकी ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस की प्लानिंग में शामिल ओशो की वेबसीरीज से पहले बन जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मां आनंद शीला का किरदार करने जा रही है। इस फिल्म के बारे में खुलासा भी खुद प्रियंका ने अपनी शादी के बाद एक विदेशी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
प्रियंका ने इस शो पर कहा, ‘मैं बैरी लेविंग्स्टन के साथ मिलकर एक फिल्म पर काम कर रही हूं। ये फिल्म मां शीला नाम की एक गुरु पर है जिनका संबंध भारत से है और जो ओशो की विश्वासपात्र मानी जाती थीं।’ गौरतलब है कि आनंद शीला ने ही ओशो के लिए अमेरिका में आश्रम बनाया था।जिन लोगों ने ओशो के जीवन को करीब से देखा है या फिर पढ़ा है और समझा है, उन्हें मां आनंद शीला के बारे में जरूर पता है।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
गुजरात में पैदा हुई शीला पटेल का पूरा जीवन विवादों से भरा रहा है। ओशो मूवमेंट की वह प्रवक्ता रही है। अमेरिका में उसे हत्या की कोशिशों के आरोप में 20 साल की सजा हुई और बाद में पैरोल मिलने पर वह स्विटजरलैंड चली गई। वहां भी उस पर हत्या की साजिश का मुकदमा चला। बीबीसी ने शीला पटेल पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है। प्रियंका को इस फीचर फिल्म का आइडिया इसी डॉक्यूमेंट्री को देखकर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।