बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए फ्रांस में हैं, जहां उनकी अपकमिंग फिल्म 'कैनेडी' का प्रीमियर होने वाला है। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान प्रीमियर से पहले अनुराग ने खुलासा किया कि फिल्म को किस तरह से 'कैनेडी' प्रोजेक्ट कहा गया और वह फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए सबसे पहले चियान विक्रम को लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसके बाद उन्होंने राहुल भट को चुना। इसके बाद विक्रम ने भी अपना पक्ष स्पष्ट किया। विक्रम के जवाब के बाद अब अनुराग को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
Anurag Kashyap: 'कैनेडी' को लेकर चियान विक्रम के पलटवार के बाद बदले अनुराग कश्यप के सुर, यूजर्स ने किया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ट्विटर पर चियान विक्रम ने अनुराग कश्यप के नाम एक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा, 'प्रिय अनुराग, सोशल मीडिया के दोस्तों और शुभचिंतकों की खातिर मेरी और आपकी एक साल पुरानी बातचीत को दोहरा रहा हूं। मैंने एक एक्टर से सुना कि आप मुझसे एक फिल्म के लिए संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे और आपको लगा कि मैं जवाब नहीं दे रहा हूं, तब मैंने फौरन आपको फोन किया।'
Manoj Bajpayee: अपनी आर्थिक स्थिति पर बात करते नजर आए मनोज बाजपेयी, नेटवर्थ का किया खुलासा
विक्रम ने आगे लिखा, 'मैंने आपको बताया कि मुझे आपका कोई मेल या मैसेज नहीं मिला, क्योंकि जिस ई-मेल आईडी पर आपने मुझे कॉन्टैक्ट किया था, वो अब एक्टिव नहीं है, और मेरा फोन नंबर भी उसके दो साल पहले बदल चुका था। जैसा कि मैंने फोन कॉल पर आपको कहा था, मैं आपकी फिल्म कैनेडी के लिए बहुत उत्साहित हूं। उससे भी ज्यादा एक्साइटेड इस बात के लिए हूं कि वो फिल्म मेरे नाम से जुड़ी हुई है। आपको आगे के लिए शुभकामनाएं, ढेर सारा प्यार, चियान विक्रम उर्फ कैनेडी।'
Karan Johar: निर्देशक नहीं कॉस्ट्यूम डिजाइनर बन करण ने किया था डेब्यू, इस सुपस्टार के कपड़े डिजाइन कर बने किंग
विक्रम के ट्वीट पर जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, 'बिल्कुल सही बॉस सर।' साथ ही अनुराग ने फैंस के लिए लिखा, 'आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि जब विक्रम को दूसरे अभिनेता से पता चला कि मैं उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं तो उन्होंने मुझे सीधे कॉल किया और हमें पता चला कि उनके पास एक अलग व्हाट्सएप नंबर है। उन्होंने मुझे संपर्क करने के लिए अपनी सही जानकारी दी और स्क्रिप्ट पढ़ने में भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन तब तक हम सभी शूटिंग से एक महीने दूर थे। उन्होंने फिल्म के लिए "कैनेडी" नाम का उपयोग करने के लिए भी हमें आशीर्वाद दिया। साक्षात्कार में मैंने जो कहा वह पीछे की कहानी थी, कैसे फिल्म को 'कैनेडी' कहा जाने लगा। किसी तरह की अति प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं है। और निश्चित रूप से मुझे लगता है कि न तो चियान सर और न ही मैं एक साथ काम किए बिना रिटायर हो रहा हूं।
Absolutely right Boss sir. For the information of people, when he found from another actor that I was trying to reach to him he called me directly and we realised that he had a different WhatsApp number. He gave me his correct information to reach out and even showed interest in… https://t.co/1xmImitvHY
Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Review: मनोज बाजपेयी की कालजयी अदाकारी से दमका ‘बंदा’, लेखन-निर्देशन की गजब जुगलबंदी
इसे पोस्ट करने के तुरंत बाद अनुराग को बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया मिलने लगी। यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। नेटिजन्स ने कहा कि वह वास्तव में राई का पहाड़ बना रहे थे। एक यूजर ने कहा, 'इंटरव्यू में गलत नंबर होने की वजह से आप यह क्यों नहीं कह सकते थे कि आप उनसे संपर्क नहीं कर पाए? इसके बजाय आपने कहा कि विक्रम ने कभी वापस कॉल नहीं किया, उन्हें अपने पूरी तरह से दोष दिया। खुशी है कि उन्होंने सारी बात स्पष्ट कर दी। नहीं तो आपकी हेराफेरी की वजह से यहां कई दिनों तक उनकी आलोचना होती। इसके बाद अब मत सोचो कि विक्रम सर आपके साथ कभी काम करेंगे।"
Rasika Dugal: ‘मिर्जापुर’ की भूमिका को लेकर रसिका का दिलचस्प खुलासा, इस युवती ने सिखाए कामुकता के दमकते अंदाज