फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप का पलटवार: आयकर छापे के बाद तापसी पन्नू संग साझा की तस्वीर, लिखी ये बात

Sat, 06 Mar 2021 05:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 06 Mar 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap Tweets after Income Tax raid Shares pic with Taapsee Pannu
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10

अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और उनसे जुड़ी कंपनियों पर छापामारी में 650 करोड़ रुपये से अधिक राशि की हेराफेरी का पता चला है। तापसी पन्नू ने इस मामले में तीन ट्वीट कर अपनी सफाई पेश की है। वहीं अब अनुराग कश्यप ने भी आईटी की रेड के बाद पहली बार ट्वीट किया है। हालांकि हमेशा की तरह इस बार भी उनका जवाब देने का तरीका थोड़ा अलग है।

Anurag Kashyap Tweets after Income Tax raid Shares pic with Taapsee Pannu
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : Twitter

अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर ली है। अनुराग कश्यप ने तापसी की साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अपनी फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।
 

Anurag Kashyap Tweets after Income Tax raid Shares pic with Taapsee Pannu
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू - फोटो : Instagram

बता दें, सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू खूब एक्टिव रहते हैं। दोनों ‘सांड की आंख’ और ‘मनमर्जियां’ जैसी सफल फिल्म एक साथ बना चुके हैं। फिल्म ‘दोबारा’ से दोनों की एक साथ फिर से वापसी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap Tweets after Income Tax raid Shares pic with Taapsee Pannu
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : Social media

खबरों की मानें तो शुक्रवार को इनकम टैक्स की टीम उन बैंकों में जाएगी, जहां फैंटम के शेयर होल्डर्स अनुराग कश्यप, Kwan और फैंटम फिल्म्स के पार्टनर मधु मंटेना और डायरेक्टर विकास बहल के बैंक खाते हैं। इतना ही नहीं अधिकारियों को छापे के दौरान पांच करोड़ रुपये के नकद भुगतान की रसीद तापसी पन्नू के घर से मिली हैं। जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Anurag Kashyap Tweets after Income Tax raid Shares pic with Taapsee Pannu
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/taapsee, anuragkashyap10

दूसरी ओर तापसी ने अपनी सफाई देते हुए लिखा है, 'तीन दिनों की गहन खोजबीन के बाद 3 चीजें मिली हैं। 1. मेरे 'कथित' पैरिस के बंगले की चाभियां। क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं।' अपने दूसरे ट्वीट में तापसी ने लिखा, '2. जिस कथित पांच करोड़ रुपये की रसीद को मुझे फंसाने के लिए रखा गया, वह पैसे मैंने कभी लिए ही नहीं।' बता दें कि कश्यप पर छापेमारी को लेकर विपक्ष के नेता यह आरोप लगा रहे हैं कि मोदी सरकार के खिलाफ बोलने की वजह से उनपर यह कार्रवाई की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed