फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है अनुराग कश्यप और मधु मंटेना की कंपनी "फैंटम" का पूरा लेखा जोखा, तापसी पन्नू पर भी इनकम टैक्स का शिकंजा

Wed, 03 Mar 2021 08:53 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 03 Mar 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Know all about Phantom Productions involved in IT probe
फैंटम कंपनी - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और विकास बहल के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ने के बाद फैंटम फिल्मस प्रोडक्शन हाउस सुर्खियों में हैं। 'फैंटम फिल्म्स' की शुरुआत साल 2011 में हुई। उस वक्त विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मंटेना ने एक साथ काम करने का फैसला किया था। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'लुटेरा' थी जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में थे। इस प्रोडक्शन के बैनर तले अनुराग कश्यप ने सुपरहिट फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', विक्रमादित्य मोटवानी ने 'लुटेरा', ' विकास बहल ने 'क्वीन' और प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने 'ट्रैप्ड' बनाई है।

Know all about Phantom Productions involved in IT probe
फैंटम फिल्म्स - फोटो : सोशल मीडिया

रिलायंस एंटरटेनमेंट हिंदी सिनेमा की ऐसी पहली फिल्म निर्माण कंपनी रही है जिसने काबिल निर्देशकों के साथ सीधे भागीदारी करके तमाम चर्चित फिल्में बनाई हैं। इस कंपनी ने अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना के साथ फिल्म कंपनी फैंटम बनाई थी। इस कंपनी में एक महीने पहले ही अपने तीनों मित्रों की साझेदारी यानी  50% मधु मंटेना ने खरीदी थी। इसके बाद से ही वे इनकम टैक्स की रडार पर थे। इस कंपनी में बाकी 50% हिस्सेदारी अनिल अंबानी ग्रुप की रिलायंस एंटरटेनमेंट के पास है। रिलायंस की एक कंपनी रोहित शेट्टी के साथ रोहित शेट्टी पिक्चर्ज भी है। और, निर्देशक इम्तियाज अली के साथ रिलायंस ने विंडो सीट फिल्म्स नाम की कंपनी बना रखी है। दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों के लिए भी रिलायंस ने वाई नॉट स्टूडियो नाम की साझा कंपनी बनाई हुई है।

Know all about Phantom Productions involved in IT probe
phantom-films-team - फोटो : phantom-films-team

2018 में बंद हो चुकी है फैंटम फिल्म्स कंपनी
फैंटम फिल्म्स कंपनी को अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल ने 2011 में लॉन्च किया था। 2018 में विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद यह कंपनी बंद कर दी गई थी। इसके बाद ये चारों पार्टनर अलग हो गए थे। इन चारों पर आरोप है कि फैंटम फिल्म से हुई कमाई का सही से ब्यौरा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को नहीं दिया गया और इसे कमतर दिखाया गया। मधु मंटेना के पास फिल्म प्रोडक्शन के अलावा टैलेंट एजेंसी क्वान संभालने का भी काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know all about Phantom Productions involved in IT probe
लुटेरा

फैंटम के बैनर तले पहली फिल्म लुटेरा
बता दें कि फैंटम फिल्म्स कंपनी की पहली फिल्म 2013 में लुटेरा आई थी। इसके बाद 'हंसी तो फंसी', 'क्वीन', अगली, 'एनएच10', हंटर, मुंबई वेलवेट, मसान, शानदार, उड़ता पंजाब, रमन राघव-2, रॉन्ग साइड राजू, मुक्केबाज, सुपर 30 और धूमकेतु जैसी फिल्में बनाईं। सुपर थर्टी और धूमकेतु 2019 और 2020 में रिलीज हुई थीं। मधु मंटेना के प्रोडक्शन में बनी पिछली 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं, बावजूद इसके मधु के पास करोड़ों का संपत्ति है।

विज्ञापन
Know all about Phantom Productions involved in IT probe
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : Twitter

बात करें अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू की तो दोनों इससे पहले मनमर्जियां और सांड की आंख में साथ काम कर चुके हैं। अनुराग के खाते में गैग्स ऑफ वासेपुर के बाद कोई बड़ी हिट नहीं है।  ‘रमन राघव 2.0’, ‘अग्ली’, ‘लुटेरा’, ‘बॉम्बे वेल्वेट’, ‘मनमर्जियां’ आदि सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पॉन्स ही मिला है। वहीं तापसी पन्नू के खाते में बेबी, पिंक, बदला, थप्पड़, मनमर्जियां जैसी गिनी चुनी सुपरहिट फिल्में ही हैं। 

अनुराग कश्यप, विकास बहल, तापसी पन्नू और मधु मंटेना का इस मामले में आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं तापसी पन्नू से संबंधित व्यवसायों के परिसरों और विकास बहल समेत फैंटम फिल्म्स के अन्य प्रमोटरों से जुड़े परिसरों पर भी तलाशी ली गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed