वीजे अनुषा दांडेकर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड जेसन शाह के साथ तस्वीर साझा की थी। इसके बाद अब अनुषा ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा द्वारा ब्रेकअप को लेकर कही गई बात पर जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर करण कुंद्रा पर तंज कसा है।
करण कुंद्रा ने अनुषा दांडेकर के साथ ब्रेकअप को लेकर कही ये बात, वीजे बोलीं- कम से कम सच बोलो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर करण कुंद्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वीजे अनुषा के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, 'मैं हमारे रिश्ते की खातिर चुप हूं और आगे भी चुप रहूंगा। मैंने अनुषा से बहुत कुछ सीखा है इसलिए मैं उनकी और उनके परिवार की बहुत इज्जत करता हूं। क्यों इस समय मुझ पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे है , जब मैं अपने करियर में आगे बढ़ रहा हूं। इसके अलावा आज तक मैं जिन लोगों के साथ भी रिलेशनशिप में रहा , उन्होंने मुझ पर क्यों कभी ऐसे आरोप नहीं लगाए।'
इसके जवाब में वीजे अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा है, 'जो लोग आपको बहुत पसंद करते है और आपके झूठ में ही जी रहे है या उसे ही सच मान रहे है। कृपया उनसे सच बोलिए। सच बोलने की आदत डालिए।'
अनुषा ने दूसरे नोट में लिखा कि, 'कितने दुख की बात है कि लोग अपने झूठ पर विश्वास करते है और उसके हिसाब से अपने दिमाग मे कहानियां बनाने लगते है। मैं सुबह इस तरह उठी और हो सकता है मेरे पास बहुत सी चीजें न हो लेकिन एक चीज है कि मैं ईमानदार हूं।' उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी हैप्पी संडे।'
अनुषा और करण का दिसंबर 2020 में ब्रेकअप हो गया था और इसके बाद एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपने रिलेशनशिप के बारे में कई बातें कही थी। तो वहीं अब अनुषा एक्टर जेसन शाह को डेट कर रही हैं। जेसन शाह ने कुछ दिनों पहले दिए एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया था कि वो और अनुषा रिलेशनशिप में हैं।