फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद पार्टी में जमकर नाची अनुष्का, तस्वीरों में नजर आया विराट संग रोमांस

Wed, 13 Dec 2017 09:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
anushka and virat after wedding party video and picture of romance

विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की अटकलों पर रोक लगाते हुए 10 दिसंबर की रात इस बात की घोषणा कर दी कि वह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच उनकी कुछ और तस्वीरें और वीडियो सामने आएं है। 

anushka and virat after wedding party video and picture of romance

सबसे पहले हम बात करते हैं अनुष्का और विराट के वीडियो की। दरअसल, विराट और अनुष्का की शादी के बाद आफ्टर वेडिंग पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अनुष्का जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। 

anushka and virat after wedding party video and picture of romance

वहीं यूजर ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें से एक में विराट और अनुष्का एक दूसरे हग करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि अनुष्का ने किस तरह से विराट को अपनी बाहों में जकड़ रखा है। यह तस्वीर इटली की ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka and virat after wedding party video and picture of romance

बता दें कि शादी के बाद यह जोड़ा साउथ अफ्रीका हनीमून के लिए निकल चुका है। खबरों की मानें तो अनुष्का विराट के न्यू ईयर सेलिब्रेट कर वापस लौट आएंगी। जबकि विराट 5 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज में खेंले। टीम इंडिया की अगली भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होनी है। दोनों टीमों के बीच वनडे, टेस्ट व टी 20 सीरीज साउथ अफ्रीका में खेली जानी है। 

विज्ञापन
anushka and virat after wedding party video and picture of romance
विराट अनुष्का - फोटो : TWITTER

गौरतलब है कि अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में लौटते ही अपने प्रोजेक्ट वापस शुरू कर देंगी। अगले महीने से अनुष्का आनंद एल राय की फिल्म की शुटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इसके साथ ही वरुण धवन के साथ आने वाली फिल्म 'सुई धागा' की भी शुटिंग जल्द ही शुरू होगी। 
पढ़ें: जानिए, रोहित शर्मा की WIFE का बॉलीवुड कनेक्शन, जीती हैं ऐसी ग्लैमरस लाइफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed