सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: विराट ने शेयर की बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का के साथ 'ब्रेकफास्ट' की तस्वीर, यूजर्स ने लिखा- चेहरा तो दिखा दो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 20 Oct 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
Anushka  and Virat are all smiles as they enjoy breakfast with Vamika in new pic
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और वामिका - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिकेटर विराट कोहली ने बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों ब्रेकफास्ट करते हुए दिख रहे हैं। अनुष्का और विराट अपनी प्यारी-सी बेटी वामिका के साथ नाश्ता कर रहे हैं और दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं। फोटो में कैमरे की तरफ वामिका की पीठ है। विराट के इंस्टाग्राम पर इस फोटो के नीचे कई तरह की टिप्पणियां आ रही हैं और फैंस वामिका और कोहली परिवार पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा है कि वामिका का चेहरा तो दिखा दो। दरअसल, विराट और अनुष्का अपनी बेटी वामिका की जितनी भी तस्वीरें डालते हैं, उनमें उसका चेहरा छिपाकर रखते हैं। ऐसे में यूजर्स बेटी वामिका का चेहरा देखने के लिए तरस गये हैं। यही वजह है कि यूजर कह रहे हैं कि वामिका का दर्शन कब कराओगे।



 

Trending Videos
Anushka  and Virat are all smiles as they enjoy breakfast with Vamika in new pic
अनुष्का और विराट - फोटो : इंस्टाग्राम

फोटो में अनुष्का शर्मा ने गहरे नीले रंग की डेनिम पैंट और सफेद सैंडल के साथ स्ट्राइप्ड टॉप पहना हुआ है। उनके सामने बैठे विराट ने ग्रे रंग की टी-शर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स पहना है। वामिका उन दोनों के बीच एक ऊंची कुर्सी पर बैठी हुई है और उनकी पीठ कैमरे की तरफ है। कैमरे के फ्रेम में वामिका की दो चोटियां ही नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka  and Virat are all smiles as they enjoy breakfast with Vamika in new pic
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

विराट और अनुष्का बेटी वामिका के साथ किसी रेस्तरां के अंदर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने सिंगल हार्ट इमोजी शेयर की है। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका और विराट कोहली की एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में विराट बेटी वामिका की तरफ प्यार भरी नजरों से देख रहे थे और मुस्करा रहे थे। अनुष्का ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर डालते हुए कैप्शन में लिखा था, मेरा पूरा दिल एक फ्रेम में। 
 

Anushka  and Virat are all smiles as they enjoy breakfast with Vamika in new pic
अनुष्का शर्मा- विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर पर भी अनुष्का और विराट के फैंस ने खूब प्यार बरसाया था। विराट और वामिका की इस तस्वीर पर अभिनेता रणवीर सिंह ने दिल वाली इमोजी बनाई थी तो वहीं ताहिरा कश्यप और रकुल प्रीत सिंह ने भी कमेंट किया था।
विज्ञापन
Anushka  and Virat are all smiles as they enjoy breakfast with Vamika in new pic
अनुष्का शर्मा, वामिका - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी वामिका और अनुष्का के साथ जो तस्वीर साझा की है उसे 3 लाख 22 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed