{"_id":"616fb87c3a90a4186c565c3f","slug":"mouni-roy-hot-photoshoot-goes-viral-amid-marriage-rumours-with-boyfriend-suraj-nambiar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy: शादी की खबरों के बीच मौनी रॉय का हॉट फोटोशूट वायरल, बोल्ड अदाओं से लूटा फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mouni Roy: शादी की खबरों के बीच मौनी रॉय का हॉट फोटोशूट वायरल, बोल्ड अदाओं से लूटा फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : Instagram
Link Copied
टीवी पर नागिन बन सभी के दिलों में जगह बनाने वाली मौनी रॉय एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी शादी नहीं बल्कि फोटोशूट है। मोनी रॉय ने हाल ही में एक दमदार फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं मौनी
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनी रॉय अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को मॉनी का ये कातिलाना अंदाज खूब पसंद आ रहा है। न सिर्फ फैंस उनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं बल्कि बॉलीवुड और टेलीविजन के सिलेब्स भी उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : Instagram
मौनी रॉय के फैंस उनकी फिटनेस और फिगर की खूब तारीफ कर रहे हैं। वैसे मौनी ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। मौनी ने अपने इस सिंपल लुक के साथ बहुत अच्छा मेकअप किया हुआ है। उनकी आंखों में काजल एवं लाइनर बहुत अच्छा लग रहा है। एक्ट्रेस हमेशा की तरह इस अवतार में भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : Instagram
ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अलिया भट्ट लीड रोल में हैं। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी हैं। इससे पहले उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके काम को भी पसंद किया गया था।
4 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
जनवरी में करने जा रहीं शादी
मौनी रॉय लंबे समय से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। कहा जा रहा है कि मौनी सूरज से दुबई में ही अगले साल जनवरी में शादी करेंगी। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : instagram
मौनी ने अपने करियर की शुरुआत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद उन्हें कस्तूरी, देवों के देव महादेव, नागिन, नागिन 2, नागिन 3, टशन-ए-इश्क, जूनून, ऐसी नफरत तो कैसा इश्क, कृष्णा चली लंदन, झलक दिखला जा 9, एक था राजा एक थी रानी में देखा गया। लेकिन कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में वह ऐसा छाई कि घर घर में मशहूर हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।