सब्सक्राइब करें

Aryan khan Drug Case: आर्यन खान को राहत न मिलने पर प्रकाश झा ने कहा- मैं उस बेचारे बच्चे को जानता हूं जो मुसीबत में फंस गया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 20 Oct 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
Aryan khan Drug Case: On Aryan Khan's arrest, Prakash Jha said- I know the poor child who is in trouble
प्रकाश झा- आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2 अक्तूबर को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में रेव पार्टी के दौरान एनसीबी को बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ मिले थे। फिलहाल आर्यन मुंबई के आर्थर जेल में बंद है और आज 20 अक्टूबर को उसकी जमानत की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। ऐसे में बॉलीवुड शाहरुख और उनके बेटे को समर्थन दे रहा है। ऋतिक रोशन, रवीना टंडन, पूजा भट्ट, मीका सिंह समेत कई बड़े कलाकार आर्यन खान का खुलकर साथ देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अब फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए आर्यन खान पर अपनी चुप्पी को तोड़ दिया है और आर्यन खान के लिए दुख जताया है।

Trending Videos
Aryan khan Drug Case: On Aryan Khan's arrest, Prakash Jha said- I know the poor child who is in trouble
प्रकाश झा - फोटो : Instagram

बेचारा बच्चा...
एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए प्रकाश झा ने कहा कि वह इस मामले के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं, लेकिन आर्यन बड़ी मुश्किल में फंस गया है। वह आगे कहते है 'मुझे पता नहीं है तो फिर इस पर कैसे कॉमेंट कर सकता हूं। मुझे यह भी नहीं पता कि इस मामले में कौन कॉमेंट कर रहा है। मैंने पढ़ा भी नहीं है। मैं बस इतना जानता हूं कि वह बेचारा बच्चा, जोकि शाहरुख खान का बेटा है, बड़ी मुश्किल में फंस गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan khan Drug Case: On Aryan Khan's arrest, Prakash Jha said- I know the poor child who is in trouble
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन कलाकारों ने किया समर्थन
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश झा के साथ साथ ऋतिक रोशन, रवीना टंडन, पूजा भट्ट, हंसल मेहता, मीका सिंह, सुनील शेट्टी और सुचित्रा कृष्णमूर्ति जैसी कई हस्तियां इम मसले पर अपनी आवाज उठा जुके हैं।

Aryan khan Drug Case: On Aryan Khan's arrest, Prakash Jha said- I know the poor child who is in trouble
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
7 अक्तूबर से जेल में बंद हैं आर्यन

एनसीबी की पूछताज के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आर्यन थान को 7 अक्तूबर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। फिलहाल आर्यन मुंबई के आर्थल जेल मे बंद है।

विज्ञापन
Aryan khan Drug Case: On Aryan Khan's arrest, Prakash Jha said- I know the poor child who is in trouble
आर्यन खान ड्रग केस - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख-गौरी हैं बेहाल
बेटे की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख और गौरी बेहद परेशान हैं। दोनों न के बराबर खाना खा रहे हैं और रात रात भर जाग रहे हैं। बेटे की जेल में हालात देखकर वह टूट गए हैं। यहां तक की शाहरुख ने बॉलीवुड में अपने दोस्तों से अनुरोध किया है कि वह उनके घर मन्नत न आएं। वह सिर्फ फोन से ही अपने दोस्तों से संपर्क में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed