टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का सेन के चाहने वालों के लिए एक खुश खबरी है। अनुष्का अब छोटे पर्दे से ऊपर उठकर अब एक फीचर फिल्म में मुख्य भूमिका में किरदार के साथ बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी सी पोस्ट लिखकर अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। छोटे पर्दे के टॉप रेटेड सितारों में से एक अनुष्का अपने लंबे करियर के दौर में कई हिट टीवी शो का हिस्सा रही हैं। टीवी के धारावाहिक 'बालवीर' में अपनी खूबसूरती और मासूमियत के लिए पहचानी जाने वाली इस अभिनेत्री ने मेहर की भूमिका निभाई है।
इस इंटरनेशनल फिल्म का हिस्सा बनीं अनुष्का, प्रशंसकों में दिखी खुशी की लहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का एक सोशल मीडिया स्टार हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अनुष्का की बढ़ती सोशल मीडिया लोकप्रियता के पीछे का कारण उनकी अद्भुत पोस्ट हैं जो वह नियमित रूप से अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। और अब, अनुष्का ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में बताती हुई पोस्ट को साझा करके उन्होंने अपने प्रशंसकों में खुशी की लहर पैदा कर दी है।
अनुष्का ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा वाली पोस्ट में एक क्लैपबोर्ड के साथ पोज दिया, जिसमें फिल्म के बारे में उसकी कहानी को छोड़कर बाकी सभी जानकारियां मौजूद हैं। अनुष्का की फिल्म का नाम 'एम आई नेक्स्ट' है, जिसमें उन्हें मुख्य भूमिका में अभिनेत्री का किरदार निभाना है, और वह अपने इस किरदार से लोगों को एक वैश्विक आंदोलन के लिए प्रेरित करेंगी।
View this post on Instagram
A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408) on