नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा पिछले कुछ समय से लगातार चल रही हैं। दोनों इन दिनों 'इंडियन आइडल 10' में आ रहे हैं। शो में नेहा कक्कड़ जज हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट हैं। नेहा-आदित्य की शादी की खबरें सुनकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच नेहा और आदित्य एक और खुशखबरी देने वाले हैं।
शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण देंगे एक और खुशखबरी, भाई टोनी ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने हाल ही में गोवा में एक गाने की शूटिंग की। दोनों के साथ की तस्वीरें भी आई थीं। अब नेहा के भाई और गायक टोनी कक्कड़ ने ये पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मेरे नए सिंगल (गाने) की शूटिंग गोवा बीच में हुई। गाने का नाम 'गोवा बीच' है। यह 10 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। मैंने और मेरी सुपरस्टार बहन नेहा कक्कड़ ने इसे गाया है।'
A post shared by Tony Kakkar (@tonykakkar) on
नेहा और आदित्य बीते दिनों इंडियन आइडल के मंच पर बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए थे। सामने आई तस्वीरों में नेहा कक्कड़ दुल्हन की तरह 'ब्राइड टू बी' के ग्लासेस लगा रखे थे। इस दौरान नेहा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। उनके हाथ में लाल गुलाब है। जब आदित्य प्रपोज करते हैं तो नेहा खुशी से झूम उठती हैं। तस्वीर में नेहा को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
एक अन्य तस्वीर में आदित्य नेहा को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं। दरअसल, कार्तिक और सारा अपनी फिल्म 'लव आजकल 2' का प्रमोशन करने शो के सेट पर पहुंचे थे। तभी आदित्य और नेहा ने इस जश्न को मनाया।
सेट पर आदित्य और नेहा की सिजलिंग केमेस्ट्री देखी गई। दोनों ने स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में डांस किया। दोनों आंखों में आंखें डाले अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। इंडियन आइडल के मंच पर बताया गया कि वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को आदित्य और नेहा शादी के बंधन में बंधेंगे। शो के सेट पर दोनों की शादी की चर्चा तो चल ही रही है लेकिन क्या असल जिंदगी में भी ये सात फेरे लेंगे? बहरहाल ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।
वरुण की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और कंगना की 'पंगा' में से कौन पड़ा भारी, जानें नौवें दिन का कलेक्शन