सब्सक्राइब करें

पति विराट के साथ क्रिकेट खेलती नजर आईं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 16 May 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli are play cricket video goes viral
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपने मुंबई वाले घर में क्वारंटीन हैं। घर पर खाली रहने की वजह से दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। न सिर्फ ये दोनों फैंस को बल्कि एक दूसरे को भी खूब वक्त दे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Trending Videos
Anushka Sharma and Virat Kohli are play cricket video goes viral
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे इस वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को एक फैन ने ट्विटर पर साझा किया है। विराट-अनुष्का के क्रिकेट खेलते हुए वीडियो को Virarsh नाम के यूजर ने साझा किया है। वीडियो में पहले विराट कोहली और फिर पत्नी अनुष्का शर्मा बॉलिंग करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli are play cricket video goes viral
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का क्रिकेट खेलते हुए यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इन दोनों के फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'पाताल लोक' की वजह से भी सुर्खियों में हैं। इस वेब सीरीज को फिल्म समीक्षों ने काफी तारीफ भी की। वहीं अनुष्का के पति विराट कोहली ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। 

Anushka Sharma and Virat Kohli are play cricket video goes viral
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली ने 'पाताल लोक' देखते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। तस्वीर में वह लैपटॉप पर 'पाताल लोक' वेब सीरीज देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए विराट कोहली ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैंने कुछ समय पहले ही 'पाताल लोक' का पूरा सीजन देख लिया था। मुझे पता था कहानी, स्क्रीनप्ले और अभिनय के हिसाब से यह शो शानदार है। 

विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli are play cricket video goes viral
डॉगी ब्रूनो के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली ने आगे लिखा, अब यह देखकर कि लोगों को यह शो कितना पसंद आ रहा है, मैं बस यह कंफर्म करना चाहता हूं कि मैंने यह कैसे देखा। मुझे अपने प्यार अनुष्का शर्मा पर गर्व है कि इतनी शानदार सीरीज प्रोड्यूस की। उन्हें अपनी टीम पर बहुत भरोसा है। हमारे भाईजी कर्णेश भी शामिल हैं। शाबाश भाई, एक शानदार शो की निर्माता से शादी का ये फायदा है कि मैंने इसे हफ्तों पहले देख लिया था। निश्चित रूप से ये मुझे बहुत पसंद आया। बहुत अच्छे टीम क्लीन स्लेट फिल्म्स।'  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Having watched the whole season of PAATAL LOK a while ago, I knew it's a masterpiece of story telling, screenplay and tremendous acting. Now having seen how people loved it too, just confirmed how I saw the show 👏👏. Proud of my love @anushkasharma for producing sucha gripping series and believing in her team along with our bhaiji @kans26 . Well done brother 😃🙏💯

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed