अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर साझा कर दी है। साथ ही नाम का खुलासा भी कर दिया है। अनुष्का ने एक लंबी पोस्ट लिखकर फैंस को शुक्रिया कहा है साथ ही अपनी बेटी का नाम भी बताया है।
Virat Kohli: वामिका होगा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का नाम, साझा की पहली तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, "हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो इमोशन है जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया. आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।"
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली माता-पिता बनने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि 11 जनवरी को अनुष्का ने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है और तभी से ही फैंस उनकी बेटी की तस्वीर देखने के लिए बेताब थे। अब जाकर फैंस का इंतजार खत्म हुआ है।