फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत की मां को हुई ये गंभीर बीमारी, भाई ने अस्पताल में दाखिल कराने के बाद शुरू कराया इलाज

Mon, 01 Feb 2021 12:01 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 01 Feb 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant mother admitted to ICU chemotherapy to start from Today
राखी सावंत और उनकी मां - फोटो : Instagram

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन के चलते सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री राखी सावंत की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राखी के भाई के मुताबिक वह कैंसर से जूझ रही हैं। राखी के भाई राकेश सावंत ने बताया है कि सोमवार से उनकी कीमो थेरेपी भी शुरू हो गई है।

Rakhi Sawant mother admitted to ICU chemotherapy to start from Today
राखी सावंत - फोटो : Instagram

'बिग बॉस' के 14वें सीजन में राखी सावंत के प्रवेश के बाद से दर्शकों में वृद्धि होने की बात चैनल से जुड़े लोग बता रहे हैं। लेकिन, राखी की लोकप्रियता का फायदा मिलने की ये खुशी मनाने से पहले ही राखी को एक बैड न्यूज मिली है। उनकी मां अस्पताल में कैंसर से जूझ रही हैं। राखी के भाई राकेश ने बताया है कि उनकी मां अस्पताल में हैं और बीते शनिवार ही उनके ऑपरेशन का दिन तय हुआ। उनके पित्ताशय में एक बड़ी गांठ है जिसने कैंसर का रूप ले लिया है। अब उसका ऑपरेशन नहीं हो सकता।

Rakhi Sawant mother admitted to ICU chemotherapy to start from Today
राखी सावंत - फोटो : Twitter

राखी की मां का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया है कि इस कैंसर का इलाज अब ऑपरेशन से नहीं, बल्कि कीमो थेरेपी से ही हो सकता है। सोमवार से ही डॉक्टरों ने राखी की मां की कीमो थेरेपी शुरू कर दी है। राकेश सावंत ने बताया कि मां के बीमार होने की खबर उन्होंने 'बिग बॉस' के निर्माताओं के जरिए राखी सावंत तक भी पहुंचा दी हैं। साथ ही राकेश ने यह भी बताया कि उनकी मां चाहती हैं कि राखी इस बार 'बिग बॉस' का फाइनल जीतकर ही बाहर निकलें। वह राखी के खेल से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने बीते शुक्रवार का एपिसोड भी देखा जिसमें काफी बवाल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant mother admitted to ICU chemotherapy to start from Today
अभिनव शुक्ला, राखी सावंत - फोटो : Instagram

बीते शुक्रवार के एपिसोड में एक टास्क के दौरान राखी सावंत ने अपने प्रतिद्वंद्वी अभिनव शुक्ला का पैंट खींच दिया था जिस पर काफी बवाल हुआ। हालांकि, राखी के भाई राकेश को इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि राखी इस समय शो में रहकर हर किसी का मनोरंजन कर रही हैं और उन्होंने अपना काम करते हुए किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया। और, न हैं अपनी कोई सीमा लांघी है। राकेश ने बताया कि वह एपिसोड पूरे परिवार ने देखा और सब को राखी पर गर्व है। राखी पहले से शादीशुदा हैं और उनका पति भी घर पर है। तो, ऐसे में वह कोई भी गलत हरकत नहीं कर सकतीं।

विज्ञापन
Rakhi Sawant mother admitted to ICU chemotherapy to start from Today
राखी सावंत - फोटो : Twitter

अभिनेत्री और नर्तकी राखी सावंत 'बिग बॉस' के पहले सीजन में भी एक प्रतियोगी बनकर हिस्सा ले चुकी हैं। इसके बाद 'बिग बॉस' में वर्ष 2011 में भी राखी ने प्रवेश लिया था। अब 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में राखी एक चैलेंजर बनकर पहुंची हैं। यहां वह 'बिग बॉस' के घर में पहले से ही मौजूद लोगों के सामने चुनौती पेश कर रही हैं। राखी सावंत का मनोरंजन की दुनिया में लगभग दो दशक पुराना करियर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed