बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस के बीच झट से वायरल हो जाती है। सारा अली ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ साथ साथ मॉडर्न अटायर में भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। हाल ही में सारा ने पटौदी पैलेस में नया फोटोशूट करवाया है और उनकी तस्वीरें देख कर फैंस अपना दिल हार जा रहे हैं।
पटौदी पैलेस में सारा अली खान ने करवाया स्टाइलिश फोटोशूट, पहली बार तस्वीर में दिखी ये अनोखी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा पटौदी पैलेस की बालकनी में फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। उन्होंने कई सारे अलग अलग पोज दिए हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक उनकी फोटो पर कुछ घंटों के अंदर ही लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। हालांकि खास बात ये है कि सारा इन तस्वीरों में सीरियस पोज देती नजर आ रही हैं। इससे पहले सारा की बहुत सी ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें उनका चुलबुलापन दिखता था, लेकिन इन तस्वीरों में सारा सीरियस लुक देती नजर आ रही हैं।
सारा अली खान ने अपनी स्टाइलिश तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'स्वेटर डेज और विंटर डेज। सरसों का साग और गोल्डन डेज'। बता दें कि सारा अली खान ने इससे पहले भी पटौदी पैलेस में अपनी तस्वीरें क्लिक करवाई थीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इतना ही नहीं नए साल के मौके पर भी सारा पैलेस में थीं। उन्होंने अपने भाई इब्राहिम अली खान और दोस्तों के साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया था।
सारा अली खान सैफ और अमृता की बेटी हैं, लेकिन पिता से ज्यादा सारा मां अमृता के साथ ज्यादा वक्त बिताती नजर आती हैं। हालांकि कई मौकों पर उन्हें अपने पिता सैफ और स्टेप मॉम करीना कपूर के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया हैl। उनके साथ की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की पिछली फिल्म 'कुली नंबर 1' को दर्शकों की वैसी प्रतिक्रिया नही मिली जिसकी उम्मीद थी। हालांकि वरुण और सारा की जोड़ी फैंस को जरूर पसंद आई। वहीं सारा बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अतंरगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वरुण और सारा के अलावा धनुष भी नजर आएंगे।