सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हो गया खुलासा! कोरोना वायरस से निपटने के लिए अनुष्का और विराट ने दिए इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 30 Mar 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli donate 3 crores for fight coronavirus
अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का एलान किया था। साथ ही उन्होंने देशवासियों से पीएम केयर्स फंड में सहायता की अपील की थी। जिसके बाद देशभर से सभी क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां आगे आईं और अपना-अपना योगदान दिया। इसी कड़ी में देश के पावरफुल कपल कहे जाने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने राहत कोष में दान किया।



Trending Videos
anushka sharma and virat kohli donate 3 crores for fight coronavirus
anushka virat - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा, 'मैं और विराट पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष को अपना समर्थन दे रहे हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को देखकर हमारा दिल टूट गया है। इस योगदान के पीछे हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है उनका दर्द कुछ हद तक कम हो।' हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि कितनी राशि दी है लेकिन अब इसका खुलासा हो गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli donate 3 crores for fight coronavirus
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री के एक सूत्र के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कुल तीन करोड़ रुपये का दान दिया है। ये राशि पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए है। बता  दें कि विराट और अनुष्का के दान की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स जहां एक तरफ दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दान की गई राशि के बारे में भी जानने को काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

anushka sharma and virat kohli donate 3 crores for fight coronavirus
kapil sharma - फोटो : social media

अनुष्का-विराट के अलावा अक्षय कुमार ने पीएम की अपील के बाद 25 करोड़ रुपये का दान दिया। अक्षय कुमार के अलावा सलमान खान, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, भूषण कुमार, कपिल शर्मा, मनीष पॉल सहित दूसरी कई बड़ी हस्तियों ने राहत का हाथ बढ़ाया है।

विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli donate 3 crores for fight coronavirus
salman khan - फोटो : Social Media

फिल्म इंडस्ट्री में हजारों दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं। सलमान इन सभी मजदूरों और उनके परिवार की दैनिक जरुरतों का खर्च उठाएंगे। उन्होंने कई एसोसिएशंस से कहा है कि ऐसे समय में वो पैसों और खाने के सामान को लेकर किसी तरह के हिसाब में न फंसे, इसका सारा भुगतान उनकी तरफ से किया जाएगा। 

अक्षय- सलमान के बाद कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आगे आए कार्तिक आर्यन, पीएम राहत कोष में दान दिए इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed