विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन की चर्चा 2G घोटाले से भी ज्यादा हो रही है। रिसेप्शन में क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों के अलावा पीएम मोदी भी पहुंचे थे। अनुष्का और विराट सब्यांसाची के डिजाइनर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
VIDEO: मुंह में नोट दबा जमकर थिरकीं अनुष्का, साड़ी में अनुष्का का हिप-हॉप देख विराट ने उतारी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी के रिसेप्शन में आने पर अनुष्का और विराट के चेहरे खिल गए। मोदी ने विरुष्का को एक-एक गुलाब का फूल दिया। जब अनुष्का मोदी को अपने रिसेप्शन को न्योता देने गई थीं तो मोदी से हाथ मिलाया था लेकिन इस बार हाथ जोड़कर स्वागत किया।
A post shared by virat.kohli (@virat.kohli.fc___) on
विराट और अनुष्का की पार्टी हो और उसमें डांस ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। रिसेप्शन में परिवार और खास दोस्त पहुंचे थे। ऐसे में सभी ने पार्टी में जमकर डांस किया। फिर बारी आई अनुष्का और विराट की।
अनुष्का और विराट को इससे पहले कई दोस्तों की शादी में नाचते देखा गया था। लेकिन इस दोनों ने अपने ही रिसेप्शन ने जमकर नाचा। अनुष्का ने तो मुंह में नोट दबाकर ठुमके लगाए। वहीं विराट ने अनुष्का के सिर से पैसे घुमाकर उनकी नजर भी उतारी।
A post shared by Just Filmy1 (@justfilmy1) on
विराट भी अपनी दुल्हन के साथ थिरके। इतना ही नहीं अनुष्का ने तो विराट के दोस्त शिखर धवन के साथ ऐसे डांस मूव्स किए कि मेहमान देखते ही रह गए। साड़ी में अनुष्का का हिप-हॉप देख विराट भी सीटियां बजाने लगे।