{"_id":"5c8cb337bdec2214720fa743","slug":"anushka-sharma-and-virat-kohli-new-hairstyle-spot-before-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में अनुष्का के फैंस को फिर से मिलेगा तोहफा, नए लुक के साथ विराट ने की पूरी तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आईपीएल में अनुष्का के फैंस को फिर से मिलेगा तोहफा, नए लुक के साथ विराट ने की पूरी तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma, virat kohli
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और पति विराट कोहली के साथ वक्त बिता रही हैं। जीरो का प्रमोशन खत्म करने के बाद अनुष्का लगातार विराट कोहली के साथ पहले ऑस्ट्रेलिया फिर न्यूजीलैंड दौरे पर थीं। इस दौरान अनुष्का शर्मा जहां अपने ग्लैमरस अवतार से फैंस का दिल जीतती दिखीं तो वहीं विराट कोहली भी लुक्स के मामले में पीछे नहीं रहे।
2 of 5
anushka sharma, virat kohli
- फोटो : social media
आईपीएल 2019 का आगाज जल्द ही होने वाला है। आरसीबी की टीम से खेलने वाले विराट कोहली ट्रॉफी जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। विराट कोहली प्रैक्टिस के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं। इस दौरान जब वो मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुए तो अनुष्का शर्मा के साथ स्पॉट हुए।
3 of 5
anushka sharma, virat kohli
- फोटो : social media
आईपीएल को देखते हुए शायद विराट ने भी नया लुक अपनाया है। दरअसल विराट ने अपना हेयरस्टाइल बदला है और हेयर कलर भी करवाए हैं। नए लुक में विराट बेहद हैंडसम नजर आए और पेपराजी के फेवरेट बने रहे। इस दौरान विराट ने ब्लैक स्ट्रिप शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट्स पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anushka sharma, virat kohli
- फोटो : social media
स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहीं अनुष्का ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम जैकेट पहन रखा था। साथ ही उन्होंने मैचिंग चश्मे के साथ अपने लुक को कंपलीट किया। फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि एक बार फिर अनुष्का को मैदान में चीयर करते हुए स्पॉट किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
anushka sharma, virat kohli
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को अच्छे से पता है कि अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर कैसे एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया जाए। तभी तो जैसे ही मौका मिलता है दोनों साथ में देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।