क्या ये है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी की पहली तस्वीर? जानिए वायरल हो रहे पोस्ट की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने कपल को बधाई देते हुए एक वीडियो साझा किया जिसमें बच्चे का पैर नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'खुशियां भर कर आई हैं.. घर में परी आई है।' विकास कोहली के इस वीडियो को कई यूजर्स ने बच्ची की पहली झलक मान ली और पोस्ट साझा करने लगे। जबकि यह वीडियो केवल बधाई देने के लिए है। यह अनुष्का और विराट की बेटी की तस्वीर नहीं है।
विराट कोहली की बहन भावना कोहली ने भी एक तस्वीर के साथ कपल को बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'तुम्हारी बुआ बेहद खुश है, सुंदर छोटी सी परी। बधाई हो विराट और अनुष्का।' भावना का यह पोस्ट बस मैसेज साझा करने के लिए है। इसमें नजर आ रहा पैर विराट-अनुष्का की बेटी का नहीं है।
A post shared by Bhawna Kohli Dhingra (@bhawna_kohli_dhingra)
विराट और अनुष्का के माता-पिता बनने के बाद उनके फैंस नवजात की पहली झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर विराट के हालिया बयान से तो नहीं लगता कि जल्द ही वह अपने बिटिया को दुनिया से मिलवाएंगे। विराट ने बेटी के जन्म के बाद जो पोस्ट साझा किया है उसमें लिखा है कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उनकी निजता का सम्मान करेंगे।
विराट ने ट्वीट किया, 'हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह अध्याय अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी निजता चाहिए होगी।'