फिल्मों से छुट्टी लेकर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ वक्त बिता रही हैं। कप्तान कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टी मनाने के लिए निकल गए हैं।
अनुष्का और विराट प्राइवेट जेट से छुट्टियां बिताने निकले, यूजर्स ने पूछा- 'भाई ने ये खरीद लिया क्या'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वो प्राइवेट जेट के सामने खड़े होकर पोज दे रहे हैं। विराट कोहली के तस्वीर शेयर करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा और यूजर्स ने कई कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, 'तो क्या आपके पास प्राइवेट जेट है।'

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'भाई ने प्राइवेट जेट खरीद लिया।'

एक अन्य ने लिखा कि 'ये प्राइवेट जेट आपका है?'

इससे पहले विराट और अनुष्का का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों सड़क पर खुलेआम हाथों में हाथ डाले घूमते दिख रहे हैं। वहीं दूर कार में बैठे एक शख्स ने ये वीडियो बना डाला।
@imVkohli & @AnushkaSharma in Tauranga yesterday #Virushka 😍❤ pic.twitter.com/SCEC9wJG4W