सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: एक्टिंग नहीं बल्कि ये थी अनुष्का शर्मा की ड्रीम जॉब, फिर कुछ इस तरह बजी किस्मत की घंटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 01 May 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday know some unknown facts about actress life and career
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में शामिल है। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अनुष्का ने अपनी मेहनत और साहस के दम पर खुद को साबित किया है। वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अनुष्का आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का का जन्म एक मई 1988 को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में हुआ था। अनुष्का शर्मा एक आर्मी परिवार से हैं। आज अनुष्का के जन्मदिन पर हम जानते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें...

Trending Videos
Anushka Sharma Birthday know some unknown facts about actress life and career
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

आपकी चहेती एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शुरुआत में पत्रकार बनना चाहती थीं। इसी के साथ मॉडलिंग में भी उनकी दिलचस्पी थी। उन्हें पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट किस्मत से मिला था। 2007 में अनुष्का को अपने करियर का पहला ब्रेक मिला। इस दौरान उन्हें लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday know some unknown facts about actress life and career
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा ने मॉडलिंग के लिए दिल्ली को चुना। इसके लिए वे राजधानी में शिफ्ट हो गईं। अनुष्का ने महज एक साल ही अपने मॉडलिंग करियर को दिया इसके बाद उन्हें बिग बजट फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया गया। इसी दौरान उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। उनकी पहली फिल्म 2008 में रिलीज हुई 'रब ने बना दी जोड़ी थी। उस दौरान दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अनुष्का ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूटी थी।

यह भी पढ़ें: आउटसाइडर्स का पसंदीदा ठिकाना फिल्मालय स्टूडियो, इन दिग्गज कलाकारों को यही मिले पहले मौके

Anushka Sharma Birthday know some unknown facts about actress life and career
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहली ही फिल्म के हिट होने के बाद अनुष्का के पास काफी फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। साल 2010 में अनुष्का की दो फिल्में रिलीज हुई बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात। जिनमें अनुष्का ने शानदार काम किया। जिसके बाद अनिष्क की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी थी। उन्होंने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें: द केरल स्टोरी पर भड़के CM विजयन और दुबई में मंदिर निर्माण देखने पहुंचे अक्षय, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday know some unknown facts about actress life and career
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अनुष्का ने फिल्म एनएच -10, ऐ दिल है मुश्किल और सुल्तान जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से फैंस को दीवाना बना दिया था। अनुष्का ने बॉलीवुड के बड़े से बड़े एक्टर के साथ काम किया है। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे सितारों का नाम शामिल है। अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है।

यह भी पढ़ें: पिता को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, कहा- लोग चले जाते हैं खालीपन छोड़ जाते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed