{"_id":"5ae7dc1f4f1c1b9f098b77c2","slug":"anushka-sharma-birthday-special-story-when-virat-kohli-blew-a-kiss-for-her-in-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: अनुष्का शर्मा के लिए पिच पर इश्क का इजहार, भरे स्टेडियम में कोहली ने ऐसे किया था प्रपोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: अनुष्का शर्मा के लिए पिच पर इश्क का इजहार, भरे स्टेडियम में कोहली ने ऐसे किया था प्रपोज
Tue, 01 May 2018 12:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : Manyawar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2015 में हैदराबाद में खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा कर सीरीज पर कब्जा कर लिया और कप्तान विराट कोहली ने सबसे तेज 6 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। जीत तो टीम इंडिया की हुई थी और रिकॉर्ड भी विराट कोहली ने बनाया था लेकिन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सबकी निगाहें किसी और पर ही थीं। उस दिन लोगों ने लाइव मैच के साथ-साथ एक लाइव लव स्टोरी भी देखी थी जहां सबके सामने प्यार का इजहार किया गया।
2 of 4
Anushka Sharma
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की उस समय की 'खास दोस्त' बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस मैच को देखने आई थीं। अब वहां वो मैच देखने आई थीं या फिर किसी और को ये तो बाद में सबके सामने साफ ही हो गया। स्टेडियम के अंदर और बाहर सभी की नजर उस वक्त अनुष्का पर ठहर गई जब कोहली ने मैच में अपने 50 रन पूरे किए।
3 of 4
anushka sharma
53 रन की जानदार पारी में जब कोहली ने अपनी हाफ सेंचुरी लगाई तो अनुष्का ने बेहद ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। हाफ सेंचुरी पूरी होते ही अनुष्का अपनी सीट पर खड़ी हो गईं और ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाने लगीं। जवाब में कोहली का जश्न मनाने का अंदाज भी बिल्कुल अलग था। अपनी खुशी में उन्होंने स्टेडियम में खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ANUSHKA SHARMA
50 रन पूरे होते ही कोहली ने सबसे पहले अपना हेलमेट उतारा और बाईं तरफ बैट उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने हेलमेट को चूमा लेकिन आखिर में जो हुआ वो सभी ने देखा। कोहली ने बड़े प्यार से बल्ले को चूमकर एक फ्लाइंग kiss अनुष्का की ओर उछाल दिया। भरे स्टेडियम में करोड़ो दर्शकों के सामने कोहली ने अपने प्यार का प्यार से इजहार किया। फिल्मों में तो ये सब होता ही रहता है लेकिन असल जिंदगी में ऐसा होना बहुत बड़ी बात है। सच में अनुष्का के लिए एक सपने जैसा ही रहा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।