{"_id":"61b2e2e22f07af705d164ad1","slug":"anushka-sharma-confirms-katrina-kaif-and-vicky-kaushal-will-be-her-new-neighbours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky katrina wedding: विक्की-कटरीना बनेंगे अनुष्का-विराट के पड़ोसी, एक्ट्रेस ने किया कंफर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky katrina wedding: विक्की-कटरीना बनेंगे अनुष्का-विराट के पड़ोसी, एक्ट्रेस ने किया कंफर्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्की-कटरीना और अनुष्का-विराट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को शाही अंदाज में एक दूसरे से शादी कर ली है। राजस्थान में हुई वेडिंग सेरेमनी के बाद इस कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरों को साझा किया है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। यहां तक कि पूरा बॉलीवुड दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई देता नजर आ रहा है। इस बीच कटरीना के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का पोस्ट तेजी से वायरल हुआ है। इसमें अनुष्का ने सिर्फ इस जोड़े को बधाई ही नहीं दी, बल्कि ये इशारा भी किया है कि दोनों जल्द ही पड़ोसी भी बनने वाले हैं।
2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुष्का शर्मा ने विक्की और कटरीना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आप दोनों खूबसूरत लोगों को बधाई। उम्मीद करती हूं लाइफटाइम साथ रहें, आप लोगों के बीच प्यार और समझदारी बनी रहे।
3 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे वह लिखती हैं- ये बेहद की खुशी की बात है कि दोनों ने आखिरकार शादी कर ली और अब अपने नए घर में जल्द ही शिफ्ट होंने। जिसके बाद फिर हमें कंस्ट्रक्शन की आवाज सुनाई नहीं देगी। अनुष्का ने अपने इस पोस्ट में विक्की और कटरीना को टैग भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना-अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का और कटरीना ने एक साथ दो फिल्मों 'जब तक है जान' और 'जीरो' में साथ काम किया है। इन दोनों फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे। ऐसे में अब दोनों ही एक दूसरे के पड़ोसी बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का घर मुंबई के पॉश एरिया जुहू में जिस सी-फेसिंग बिल्डिंग में है। विक्की और कैटरीना ने इसी बिल्डिंग में आठवीं मंजिल पर पांच साल के लिए किराए पर अपार्टमेंट लिया है। इस अपार्टमेंट का किराया पर हर महीने का 9 लाख रुपये है। दोनों का ये नया घर 5 हजार स्क्वायर फीट का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।