फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अशोक कुमार के 10 किस्से: हीरो बनने पर टूट गई थी शादी, घर में मच गया था कोहराम

Fri, 10 Dec 2021 09:07 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 10 Dec 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Death Anniversary: 10 funny things about Ashok Kumar: Ashok Kumar's marriage was broken after becoming a hero, there was chaos in the house
अशोक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर अशोक कुमार को भला कौन भूल सकता है। वह भले ही एक सदाबहार अभिनेता रहे हों लेकिन वे बॉलीवुड के पहले एक्टर थे जिन्हें हीरो बनने का मौका मिला था। यहां तक की लोग उन्हें दादा मुनि के नाम से बुलाते थे। उनका ये नाम ही उनका सिग्नेचर था। लेकिन बचपन में अशोक का नाम कुमुद लाल गांगुली था। बाद में उन्होंने अपना नाम बदल कर अशोक कुमार रख लिया था। लेकिन उस दौर में एक्टर बनना आसान नहीं था क्योंकि उन दिनों एक्टिंग को गंदा पेशा माना जाता था। अशोक कुमार का कहना था, 'उन दिनों कॉल गर्ल हीरोइनें बनती थीं और दलाल हीरो बनते थे।' यहां तक की जब अशोक कुमार के घर में ये पता चला कि वह एक्टर बन गए हैं, ये सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया। यहां तक कि उनकी शादी भी टूट गई। आज (10 दिसंबर 2001) अशोक कुमार को दुनिया को अलविदा कहे बीस साल हो गए। इस मौके पर जानिए उनसे जुड़ी 10 खास बातें।

Death Anniversary: 10 funny things about Ashok Kumar: Ashok Kumar's marriage was broken after becoming a hero, there was chaos in the house
अशोक कुमार और मधुबाला - फोटो : Instagram

1.अशोक कुमार भी अपने पिता की तरह एक वकील बनना था। लेकिन वह बॉम्बे टॉकीज में साउंड इंजीनियर के तौर पर काम करने लगे थे और प्रोडक्शन के अन्य विभागों को भी देखते थे।

2.वह बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर थे, जिन्हें हीरो बनने का मौका मिला। उनकी पहली फिल्म 'जीवन नैया' (1936) में  एक्टिंग के साथ खुद ही गाना भी गाया था। 

Death Anniversary: 10 funny things about Ashok Kumar: Ashok Kumar's marriage was broken after becoming a hero, there was chaos in the house
किशोर कुमार, अनूप कुमार और अशोक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

3. उनके बीरो बनने की कहानी दिलचस्प है। हरअसल, एक्ट्रेस देविका रानी के हीरो नजीमल हुसैन सेट से भाग गये थे, जिस कारण बॉम्बे टॉकीज के हिमांशु रॉय बेहद परेशान हो गए थे। हिमांशु की नजर अशोक पड़ी और उन्होंने कहा अब तुम ही देविका के हीरो हो। देविका रानी और अशोक कुमार की जोड़ी खूब हिट भी रही। 

4. जब अशोक हीरो बने तो उनके घर खंडवा में कोहराम मच गया।  उनकी तय शादी तक टूट गई। मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। पिता तुरंत ही नागपुर अपने कॉलेज के दोस्त रविशंकर शुक्ल से मिलने गए जो उस वक्त मुख्य मंत्री थे और उनसे बेटे को कोई नौकरी देने की बात कही। शुक्ल ने उन्हें दो नौकरियों के ऑफर लेटर दिए। वह लेटर लेकर बिमांशु राय के पास गए । लेकिन राय ने वह लेटर फाड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Death Anniversary: 10 funny things about Ashok Kumar: Ashok Kumar's marriage was broken after becoming a hero, there was chaos in the house
अशोक कुमार, रूपा, देवेन - फोटो : सोशल मीडिया
5. अशोक कुमार देश के पहले सुपर स्टार बन गए थे। आलम ये था कि घर से निकलते तो भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए खड़ी रहती थी। कभी-कभी पुलिस को लाठियां तक चलानी पड़ती थीं। यहां तक की बड़े घरानों की महिलाएं उन पर फिदा थीं।

6. अशोक कुमार की शादी शोभा देवी से हुई। जब वह उन्हें देखने गए तो 18 साल के थे और शोभा सिर्फ 8 साल की थीं। रिश्ता तय हो गया। उन्होंने शादी तब कि जब शोभा 15 साल की थीं और अशोक 25 के। दोनों ने सारी उम्र साथ ही बिताई।
विज्ञापन
Death Anniversary: 10 funny things about Ashok Kumar: Ashok Kumar's marriage was broken after becoming a hero, there was chaos in the house
किशोर कुमार, अशोक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

7. 1943 में आई ज्ञान मुखर्जी की फिल्म 'किस्मत' में अशोक कुमार ने अपराधी का रोल किया था। ये पहली ऐसी हिंदी फिल्म थी जिसने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी। ये फिल्म एक साल तक सिनेमाघरों में चली।

8. अशोक कुमार ने अपनी पत्नी से बेवफाई भी कि थी। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा, 'शादी के 13 साल तक में  वफादार रहा। लेकिन मैंने शराब पीनी शुरू की। लड़कियों से मिलने लगा और अफेयर किए। यहां तक कि मेरा हीरोइन नलिनी जयवंत के साथ भी ढाई साल तक अफेयर रहा। हर तरफ इसकी बातें हो रही थी लेकिन मेरी पत्नी ने कभी इन बातों पर यकीन नहीं किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed