फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका से मैच के दौरान पंजाबी गाने पर थिरकीं अनुष्का, कैमरे पर नजर पड़ी तो जाेर से हंस दीं

Sun, 07 Jul 2019 01:20 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma enjoyed in punjabi song at world cup cricket ground
anushka sharma - फोटो : social media
वर्ल्डकप 2019 में शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया । इसमें भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की । टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैच देखने के लिए हेडिंग्ले मैदान पहुंची थीं । मैदान से अनुष्का की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
anushka sharma enjoyed in punjabi song at world cup cricket ground
anushka sharma - फोटो : social media
एक वीडियो में अनुष्का पंजाबी गाने 'तारे गिन गिन' पर थिरकती नजर आ रही हैं । मैच में खोई अनुष्का पर कैमरा था । अचानक उनकी नजर कैमरे पर गई । तब उन्हें पता चला कि कैमरा उन्हें कैप्चर कर रहा है । उन्होंने अंगुली दिखाकर कैमरे की ओर इशारा किया और जोर से हंसने लगीं । 
 

 
anushka sharma enjoyed in punjabi song at world cup cricket ground
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
इसके अलावा मैच में कई ऐसे पल थे जब वह टीम को चीयर करती नजर आईं । इस दौरान अनुष्का खाकी कलर की ड्रेस में दिखीं । मैच से पहले भी विराट और अनुष्का को साथ में समय बिताते देखा गया था । लंदन में जिस तरह विराट और अनुष्का खुलेआम घूम रहे थे उससे ऐसा लगा कि दोनों को फैंस भी पहचान नहीं पाए।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma enjoyed in punjabi song at world cup cricket ground
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
इस दौरान अनुष्का ने व्हाइट टी शर्ट के साथ शॉर्ट्स कैरी किए। इससे पहले अनुष्का ने लंदन से अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों मस्ती के मूड में नजर आए। तस्वीर में अनुष्का ने विराट के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। वहीं विराट, अनुष्का को देखकर मुंह बना रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को देख अनुष्का के फैंस भी बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
anushka sharma enjoyed in punjabi song at world cup cricket ground
विराट-अनुष्का
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने एक कोट भी लिखा। अनुष्का ने आउड्रे हेपबर्न द्वारा लिखा हुआ कोट पोस्ट किया। जिसमें लिखा था- 'खुश लड़कियां सबसे ज्यादा खूबसूरत होती हैं।' बीते दिनों अनुष्का ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने कई अच्छी फिल्मों से अपने हाथ खींच लिए। अनुष्का ने कहा था, 'अच्छे रोल के लिए आपको बैठकर सोचने और फिर फैसला लेने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि मैं अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं, जहां सिर्फ खानापूर्ति के लिए फिल्में साइन नहीं कर सकती।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed