{"_id":"607173ba8ebc3ec39577f7d5","slug":"anushka-sharma-going-to-launch-irrfan-khan-son-babil-khan-with-tripti-dimri-in-upcoming-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म के साथ होगा इरफान के बेटे बाबिल का बॉलीवुड डेब्यू, अनुष्का शर्मा ने दिया पहला मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म के साथ होगा इरफान के बेटे बाबिल का बॉलीवुड डेब्यू, अनुष्का शर्मा ने दिया पहला मौका
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 10 Apr 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बाबिल खान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा ने अपनी पिछली फिल्म ‘बुलबुल’ में पारलौकिक शक्तियों का जो यूनीवर्स बनाना शुरू किया है, उसकी अगली कड़ी बंगाल से निकलकर कश्मीर पहुंच गई है। फिल्म ‘बुलबुल’ की लेखक और निर्देशक ने इनके लिए एक नई फिल्म बनानी शुरू कर दी है, जिसमें इरफान खान के बेटे बाबिल को लीड रोल मिल गया है।
2 of 5
बाबिल खान
- फोटो : Insatagram- @babil.i.k
इरफान खान के बेटे सिनेमा से शुरू से जुड़े रहे हैं। अपने पिता इरफान खान की फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ की तकनीशियनों की टीम में वह शामिल थे। इसके अलावा वह तमाम नाटक मंडलियों से भी जुड़े रहे हैं। बाबिल का रुझान शुरू से अभिनय की तरफ रहा है। अपने पिता के निधन के बाद से वह सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहा है।
3 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : Social media
जानकारी के मुताबिक बाबिल को कैमरे के सामने लाने का बीड़ा अनुष्का शर्मा व कर्णेश शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी क्लीनस्लेट फिल्म्स ने उठाया है। कंपनी की अगली फिल्म ‘काला’ की शूटिंग अरसे से कश्मीर में चल रही है और इसमें बाबिल की जोड़ी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ बनी है। तृप्ति डिमरी के करियर के लिए क्लीन स्लेट फिल्म्स की पिछली फिल्म ‘बुलबुल’ टर्निंग प्वाइंट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अन्विता दत्त
- फोटो : Social media
फिल्म ‘काला’ की निर्देशक अन्विता दत्त ही हैं। उनकी ही लिखी कहानी पर बन रही ये फिल्म उसी पारलौकिक दुनिया का विस्तार है जिसमें अन्विता ने अपनी पिछली फिल्म ‘बुलबुल’ रची थी। घर में ही प्रताड़ित की गई एक विवाहिता के आदमखोर बन जाने की कहानी कहती ‘बुलबुल’ ने गीतकार रहीं अन्विता दत्त को भी एक काबिल निर्देशक के तौर पर स्थापित किया है।
विज्ञापन
5 of 5
इरफान खान, बाबिल खान
- फोटो : Instagram
इस बारे में संपर्क किए जाने क्लीन स्लेट फिल्म्स के आधिकारिक प्रवक्ता ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है। लेकिन, नेटफ्लिक्स की भारत शाखा के अधिकारियों में से कुछ ने इस फिल्म के हाल ही में कश्मीर के गुलमर्ग में पूरे हुए पहले शेड्यूल का फुटेज और तस्वीरें देखी हैं। अभी तक के हिसाब से फिल्म सही दिशा में जा रही है। फिल्म की तकनीकी टीम भी अन्विता ने करीब करीब वही रखने की कोशिश है, जिसने उनके साथ फिल्म ‘बुलबुल’ शूट की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।