बॉलीवुड के जाने- माने सिंगर वाजिद खान के निधन को करीब छह महीने का समय हो गया है। वाजिद के निधन के बाद से लगातार उनकी पत्नी कमालरुख खान वाजिद और उनके परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे कर रही हैं। कमालरुख ने हाल ही में कुछ दिन पहले खुलासा किया था कि उनके पति और परिवार के सदस्य जबरन उनका धर्म परिवर्तन करवाना चाहते थे। वहीं इसके बाद अब कमालरुख ने बॉम्बे हाईकोर्ट को उनके पति वाजिद की संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए आभार व्यक्त किया है।
बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर वाजिद खान की पत्नी ने जताई खुशी, अब बच्चों को मिलेगी म्यूजिक कंपोजर की संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉम्बे हाईकोर्ट के ऑर्डर की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, न्याय का पहिया अब घूमने लगा है। हाई कोर्ट ने ये सुनिश्चित किया है कि वाजिद की संपत्ति सुरक्षित है और उनके परिवार को आदेश दिए हैं कि उनकी सारी संपत्ति के बारे में खुलकर बताएं। अपने बच्चों के हक लेने के लिए हम एक कदम और पास पहुंच गए हैं। हाई कोर्ट को आभार।
View this post on Instagram
वहीं बीते दिनों कमालरुख ने अपने तलाक को लेकर भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वाजिद और वो दस साल के लंबे रिलेशनशिप में थे। इसके बाद उन्होंने शादी करने के बारे में सोचा। पहले वाजिद का परिवार धर्म परिवर्तन को लेकर उनके ऊपर दबाव बना रहा था और उनके बाद खुद वाजिद उन्हें तलाक की धमकी देने लगे थे।
इस बात का सबसे पहले खुलासा कमालरुख ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। उन्होंने एक पोस्ट साझा की थी जिसमें उन्होंने अपने वाजिद खान के रिश्ते की पूरी सच्चाई सामने लाकर रख दी थी। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया था कि वो पारसी धर्म से थीं और वाजिद खान मुस्लिम थे दोनों ने जब शादी करने का फैसला किया तब उनका परिवार धर्म परिवर्तन पर अड़ा रहा। जिसके बाद उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की।
इसके अलावा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भी अपने 17 सालों के दर्द को बयां किया था। कमालरुख ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी शादी के 17 वर्षों में जिस दर्द से गुजरी हैं उसे दुनिया के सामने लाना चाहती थीं। वह कहती हैं, जीवन ने मुझे एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है, जहां मुझे अपने बच्चों की विरासत के लिए भी लड़ना पड़ेगा क्योंकि उनके परिवार ने वाजिद के इंतकाल के बाद उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है।