फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Virat: बेटी के साथ अनुष्का-विराट दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना, बोले- वामिका की फोटो मत खींचो!

Thu, 16 Dec 2021 01:06 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Dec 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma holds Vamika close at airport Virat kohli asks media not to click her pics
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और वामिका - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली बेटी वामिका के साथ गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गये हैं।  भारत 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को टीम के अन्य सदस्यों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्हें एयरपोर्ट पर बस से उतरते हुए टीम के साथ स्पॉट किया गया। विराट जैसे ही बस से उतरे उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी से बेटी वामिका की फोटो नहीं खींचने का अनुरोध किया। उन्होंने पैपराजी से कहा, बेबी की फोटो मत लेना।


 

Anushka Sharma holds Vamika close at airport Virat kohli asks media not to click her pics
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का जब बस से उतरी थी उन्होंने गोद में बेटी वामिका को पकड़ा हुआ था। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ब्लैक ट्रैकसूट और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए थे। इसके बाद वामिका और उनकी नैनी को एयरपोर्ट पर कतार में देखा गया। 

Anushka Sharma holds Vamika close at airport Virat kohli asks media not to click her pics
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि अनुष्का और विराट बेटी वामिका का चेहरा नहीं दिखाते हैं। इंस्टाग्राम पर अनुष्का और विराट की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में अभी तक वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। दोनों ही चाहते हैं कि उनकी बेटी का चेहरा सार्वजनिक न हो, इसके लिए वे हमेशा वामिका की प्रोफाइल फोटो ही अपलोड करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma holds Vamika close at airport Virat kohli asks media not to click her pics
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका, विराट कोहली के साथ उनके टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग देशों की यात्रा करते रहते हैं। जुलाई में, वे यूके गए जहां भारतीय टीम ने दो टूर्नामेंट खेले। इस जोड़े ने लंदन में वामिका के छह महीने पूरे होने पर जश्न भी मनाया था। जिसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। जहां उन्होंने लिखा था कि वामिकी की एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है!
 

विज्ञापन
Anushka Sharma holds Vamika close at airport Virat kohli asks media not to click her pics
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में वे यूएई गए जहां टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। अनुष्का शर्मा ने यहां विराट का जन्मदिन मनाया और उसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed