{"_id":"5d6b57c38ebc3e93ab3b6674","slug":"anushka-sharma-playing-a-cop-role-in-ad-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' के फ्लॉप होते ही अनुष्का का 'विराट' फैसला, लौटते ही पहनी खाकी वर्दी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' के फ्लॉप होते ही अनुष्का का 'विराट' फैसला, लौटते ही पहनी खाकी वर्दी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीर
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
anushka sharma
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म जीरो के बाद से परदे पर मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को देखने की उनके फैंस की बेताबी खत्म होने वाली है। अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्मों में हर बार अपने शानदार अभिनय से लोगों को चौंकाया है और यही वजह है उनके अगले प्रोजेक्ट पर फिल्म इंडस्ट्री की निगाहें भी महीनों से अटकी हैं।
2 of 4
anushka sharma
- फोटो : social media
अनुष्का जल्द ही परदे पर नजर आएंगी लेकिन ये कोई फिल्म या वेब सीरीज नहीं बल्कि एक टीवी कमर्शियल फिल्म होगी। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस विज्ञापन फिल्म में अनुष्का पुलिस की वर्दी में एक संदिग्ध के घर पर छापा मारेंगी। यह एक बहुत ही मजेदार विज्ञापन बन पड़ा है और अनुष्का की कॉमिक टाइमिंग हमेशा की तरह इस बार भी बिल्कुल लाजवाब बन पड़ी है।
3 of 4
anushka sharma
- फोटो : instagram
हिंदी सिनेमा की लीड हीरोइनों में इन दिनों खाकी पहनने का क्रेज कुछ ज्यादा ही दिख रहा है। निर्माता आदित्य चोपड़ा की पत्नी मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म मर्दानी के सीक्वल में खाकी पहने जल्द ही दिखेंगी, इसके अलावा करीना कपूर खान भी इरफान खान के साथ अपनी अगली फिल्म हिंदी मीडियम में एक पुलिस अफसर का रोल निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shahrukh Khan, Anushka Sharma
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा के इस नए रूप की एक्सक्लूसिव तस्वीर अमर उजाला को मिली है। सूत्र बताते हैं कि इस विज्ञापन फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसमें एक पुलिस अफसर के किरदार में अनुष्का ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरी यूनिट को चौंका दिया। फिल्म परी और सुई धागा में अनुष्का के अभिनय की खूब प्रशंसा हुई है। फिल्म जीरो में भी उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब सराहा। हाल ही में एक कमर्शियल में भी अनुष्का ने दादी, मां और बेटी की तिहरी भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।