{"_id":"5d6b5de18ebc3e015d44aeec","slug":"prabhas-film-saaho-box-office-collection-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मामूली गिरावट के बावजूद दूसरे दिन भी 'साहो' का इतने करोड़ का कलेक्शन, बनाया ये रिकार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मामूली गिरावट के बावजूद दूसरे दिन भी 'साहो' का इतने करोड़ का कलेक्शन, बनाया ये रिकार्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रभास की फिल्म 'साहो' (Saaho) को भले ही नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हो लेकिन कलेक्शन पर उसका असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा। पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन कलेक्शन के आंकड़े में थोड़ी गिरावट देखी गई। फिर भी इसका कलेक्शन फिल्म रिव्यूज को देखकर उतना नहीं गिरा। खास बात है कि पहले दिन के कलेक्शन के बाद यह साल की तीसरी बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।
2 of 5
saaho
- फोटो : amar ujala
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के अनुसार 'साहो' के हिंदी वर्जन ने शनिवार को 23 करोड़ का कलेक्शन किया। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक अगर यह फिल्म रविवार को ज्यादा कलेक्शन जुटाने में सफल नहीं भी हुई तब भी पहले हफ्ते 70 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। रविवार के अगले दिन सोमवार को गणेश चतुर्थी का उत्सव है। इस दिन कई जगहों पर आधिकारिक छुट्टी होती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसका फायदा 'साहो' को मिल सकता है।
3 of 5
saaho
- फोटो : social media
प्रभास की फिल्म 'साहो' की भले ही सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही हो लेकिन पहले दिन प्रभास की फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर दिया। पहले दिन के कलेक्शन के बाद 'साहो' साल 2019 की तीसरी बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर सलमान की 'भारत' और दूसरे पर अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Film Saaho
- फोटो : file photo
'भारत' फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ का कलेक्शन, 'मिशन मंगल' ने 29.16 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब 24.40 करोड़ के साथ तीसरे नंबर 'साहो', चौथे नंबर पर 'कलंक' 21.60 करोड़ और पांचवें नंबर पर 21.06 करोड़ के साथ 'केसरी' है।
विज्ञापन
5 of 5
Saaho Star
आपको बता दें, 'साहो' दुनियाभर में दस हजार स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है, जबकि भारत में यह फिल्म 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। रिलीज के पहले दिन 'साहो' फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही है। 'बाहुबली 2' ने रिलीज के पहले दिन ग्रॉस 121 करोड़ रुपये की कमाई की थी लेकिन 'साहो' इससे पीछे रह गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।