अभिनेता राजकुमार राव ने कम समय ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। 31 अगस्त 1984 को जन्मे राजकुमार राव अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्हें सेलिब्रिटीज की ओर से बधाइयां तो मिली हीं, साथ ही एक खास शख्स ने उन्हें खास अंदाज में विश किया।
राजकुमार राव के जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड ने लिखी इमोशनल पोस्ट, इन सितारों ने भी दीं शुभकामनाएं
ये कोई और नहीं राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री पत्रलेखा हैं। राजकुमार राव के जन्मदिन पर पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दो तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में राजकुमार राव अकेले खड़े नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा दोनों हैं। पत्रलेखा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे सबसे कीमती और प्यारे शख्स राजकुमार राव को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां कर पाना मेरे लिए आसान नहीं है खासकर इस तरह के प्लेटफॉर्म पर। मैं तुम्हारे लिए कुछ और नहीं चाहती हूं लेकिन बस इतना चाहती हूं कि तुम्हारी जिंदगी शांति, समृद्धि और सीखने की ललक से भरी रहे।'
A post shared by Patralekhaa (@patralekhaa) on
पत्रलेखा के इस पोस्ट पर राजकुमार ने जवाब दिया- 'बहुत-बहुत शुक्रिया मेरी प्रिय पत्रलेखा।' इसके अलावा आयुष्मान खुराना, निर्देशक हंसल मेहता और अनुभव सिन्हा ने भी राजकुमार राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान पत्रलेखा और राजकुमार राव के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पत्रलेखा, राजकुमार राव के साथ नानू की जानू और लव गेम्स भी कर चुकी हैं। दोनों पिछले 8-9 साल से लिव इन रिलेशनशिप में हैं। बॉलीवुड में जहां कपल्स अक्सर अपने रिश्ते छुपाते हैं तो वहीं पत्रलेखा और राजकुमार के साथ ऐसा नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनके जन्मदिन के मौके पर निर्देशक हंसल मेहता ने फिल्म तुर्रम खान की रिलीज डेट का खुलासा किया। फिल्म 31 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में हैं।
पढ़ें: 20 दिन तक सिर्फ गाजर और कॉफी के सहारे जिंदा रहा ये एक्टर, हो गई थी ऐसी हालत
