{"_id":"6036e8988ebc3ee95c52bfbe","slug":"anushka-sharma-reached-ahmedabad-with-vamika-to-support-virat-kohli-for-india-vs-england-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी वामिका के साथ मैच देखने अहमदाबाद पहुंची अनुष्का शर्मा, नन्हीं परी की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी वामिका के साथ मैच देखने अहमदाबाद पहुंची अनुष्का शर्मा, नन्हीं परी की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 25 Feb 2021 05:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। बता दें कि दोनों मां-बेटी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का साथ देने यहां पहुंचे हैं। विराट कोहली मौजूदा समय में भारत में ही हैं और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। जिसके लिए अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ विराट का समर्थन करने पहुंची हैं।
2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : Social Media
बता दें कि इससे पहले विराट कोहली कुछ समय तक पैटर्निटी लीव पर थे और अब उन्होंने शानदार कमबैक किया है। वहीं दूसरी तरफ विराट और अनुष्का के फैंस को उम्मीद है कि अब वो शायद उनकी बेटी वामिका की पहली झलक देख पाएंगे। विराट अनुष्का ने अभी तक अपनी बेटी की स्पष्ट तस्वीर साझा नहीं की है।
हालांकि मैच के पहले दिन यानी 24 फरवरी को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्टेडियम में नजर नहीं आईं लेकिन उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो आने वाले दिनों में स्टेडियम में मौजूद होंगी। बता दें कि टेस्ट सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से ही हुई है और अनुष्का भी इसी दिन अहमदाबाद पहुंची थीं इसलिए उनके फैंस का कहना है कि मैच के पहले दिन न सही लेकिन आने वाले दिनों में जरूर नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अपने बच्चे के साथ पहली बार विराट-अनुष्का
- फोटो : ट्विटर @AnushkaSharma
अनुष्का ने 11 जनवरी को अपनी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका रखा है। पिता बनने की खुशी विराट कोहली ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने फैंस के साथ साझा की थी। जिसमें उन्होंने अपील की थी कि इस समय उन्हें थोड़ी प्राइवेसी चाहिए और साथ ही कहा था कि उनकी बेटी की तस्वीरें ना क्लिक करें। हालांकि विरुष्का ने कुछ समय बाद ही गोद में अपनी बेटी को लिए हुए तस्वीर साझा की और नाम का खुलासा किया था।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट अनुष्का की जोड़ी की लोग हमेशा ही सराहना करते हैं। यह बात विराट ने साबित भी की है। दरअसल, बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने अनुष्का के लिए कहा था कि 'मैं और अनुष्का शर्मा हमेशा एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते है। हमें साथ रहने के लिए कोई वजह की जरूरत नहीं होती है। मैंने ये महसूस किया है कि हमारी जिंदगी में कितनी भी उतार-चढ़ाव आ जाए लेकिन फिर भी हम हमेशा एक-दूसरे के साथ ही होते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।