इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह ने सोमवार को अंतराष्ट्रीय संन्यास का एलान कर दिया। मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हुए युवराज ने इसकी घोषणा की। युवराज सिंह ने कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिसे फैन्स कभी नहीं भुला सकते। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने युवराज के लिए एक खास मैसेज दिया है।
युवराज सिंह के संन्यास लेते ही अनुष्का शर्मा ने लिखी इमोशनल पोस्ट तो युवी ने ही कर दी खिंचाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा ने युवराज को योद्धा बताया है। उन्होंने युवराज को सभी यादों के लिए धन्यवाद दिया और लिखा है कि वे एक वॉरियर और लोगों के लिए प्रेरणा हैं। अनुष्का ने युवराज को उनकी अली इनिंग के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
Thank you for the memories @YUVSTRONG12 . You've been a warrior and inspiration to so many. I wish you the best in the next inning of your life 🌟🌟🌟
अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट पर युवराज सिंह ने भी रिप्लाई किया है। उन्होंने इस कमेंट करते हुए लिखा- थैक्यू रोजी भाभी, ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे।
Thank you Rosie Bhabhi 🙏 god bless you always
विराट कोहली और युवराज सिंह का गहरा दोस्ताना है। दोनों एक साथ कई बार आपस में मस्ती करते भी देखा गया है। इन दोनों की मस्ती में अनुष्का शर्मा भी हिस्सा रहती हैं। अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर युवराज सिंह ने उन्हें रोजी भाभी कहकर बधाई दी थी। वो अक्सर अनुष्का को इसी नाम से बुलाते हैं।
अनुष्का के अलावा अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- युवराज आपने दुनिया भर के लाखों भारतीयों को न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी प्रेरित किया है, जो केवल विजेता रहा है। आप जैसे लोग रिटायर नहीं होते। हम हमेशा आपकी ताकत और साहस की सराहना करेंगे।
Dearest @YUVSTRONG12!!! You have inspired millions of Indians all over the world not only as a great cricketer but also as a person whose attitude towards life has been that of a complete WINNER. People like you don’t retire. We will always applaud your strength & courage.🙏😍 pic.twitter.com/Y90auVDj30