{"_id":"5d2ce5638ebc3e6cd05ab186","slug":"anushka-sharma-reveal-on-her-marriage-with-virat-kohli-at-small-age","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के डेढ़ साल बाद अनुष्का ने खोला सीक्रेट, इंटरव्यू में बताया क्यों की थी कम उम्र में शादी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के डेढ़ साल बाद अनुष्का ने खोला सीक्रेट, इंटरव्यू में बताया क्यों की थी कम उम्र में शादी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Anushka Sharma, Virat Kohli
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अचानक शादी कर लोगों को चौंका दिया था। उस वक्त अनुष्का का करियर पीक पर था। वहीं विराट भी लगातार मैदान पर रनों की बौछार कर रहे थे। दोनों की शादी को अब करीब डेढ़ साल का समय बीत गया है। साल 2017 के दिसंबर में जब अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की थी तो उनकी उम्र 29 साल थी। हाल में अनुष्का ने बताया कि आखिर उन्होंने एक्ट्रेस होने के लिहाज से कम उम्र में शादी क्यों की?
2 of 6
Anushka Sharma, Virat Kohli
- फोटो : social media
फिल्मफेयर के साथ बातचीत में अनुष्का ने कहा, 'हमारी ऑडियंस का हमारी इंडस्ट्री से ज्यादा विकास हुआ है। अब दर्शक कलाकार को बस परदे पर देखने में दिलचस्पी रखते हैं। उन्हें आपके व्यक्तिगत जीवन से कोई फर्क नहीं पड़ता।'
3 of 6
virat kohli and anushka sharma
एक्ट्रेस ने कहा, 'उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि आपकी शादी हो गई है या आप मां बन गई हैं। हमें इस पूर्वाग्रह से बाहर निकलने की जरूरत है। मैंने 29 साल की उम्र में शादी कर ली जो एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से कम है। मैंने ऐसा किया क्योंकि मुझे प्यार हो गया था... और मैं उससे प्यार करती हूं। शादी एक ऐसी चीज है जो रिश्ते को आगे ले जाती है। मैं हमेशा इस बात के लिए खड़ी रही हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनुष्का शर्मा
अनुष्का ने आगे कहा, 'उनकी ईमानदारी एक वो चीज है, जिसकी मैं बहुत कद्र करती हूं। मैं एक ईमानदार लड़की हूं इसलिए मैं इस चीजों को लेकर काफी सजग रहती हूं। मैं बेहद खुश हूं कि मैं उनके जैसे किसी इंसान से मिली, क्योंकि हम दोनों ही अपनी जिंदगी को पूरी ईमानदारी के साथ जीते हैं। मेरे पास एक ऐसा जीवन साथी है, जिसके पास कुछ भी झूठा नहीं है... सब कुछ सच है।'
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहती थी कि अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा जीते वक्त मेरे दिल में डर हो। अगर एक आदमी को शादी करने और उसके बाद काम करते रहने से डर नहीं लगता है तो महिलाओं के मामले में ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।