बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में छाईं रहती हैं। विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का अब एक प्यारी सी बेटी वामिका की मां भी बन चुकी हैं। इन दिनों अनुष्का अपना मदरहुड इंजॉय कर रही हैं साथ ही वो अब काम पर भी लौट रही हैं। इसी बीच अनुष्का का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने शादी के बाद काम पर जाने को लेकर अपनी राय रखी थी।
शादी के बाद एक्टिंग छोड़ना चाहती थीं अनुष्का शर्मा, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा कई साल पहले सिमी गरेवाल के चैट शो पर पहुंची थी और अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें की थी। इस दौरान उन्होंने शादी को लेकर अपनी राय साझा की थी। अनुष्का ने कहा था कि, 'शादी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे पैदा करना चाहती हूं और शायद जब मेरी शादी हो जाए तो मैं काम पर भी ना लौटूं'।
View this post on Instagram
अब अनुष्का शर्मा का ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से शादी रचाई और अपने करियर में एक लंबा ब्रेक भी लिया, लेकिन अनुष्का ने अपना करियर नहीं छोड़ा है। अनुष्का अभिनय से भले ही थोड़ा दूर हों, लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस से कई फिल्में और सीरीज बन रही हैं।
अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें उनकी बेटी वामिका अपने नाना के गोद में खेलती नजर आ रही थी। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था।
इससे पहले, विराट कोहली अपनी लविंग वाइफ अनुष्का और बेटी वामिका के साथ पुणे एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। इस दौरान अनुष्का ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ था और बेटी का चेहरा तौलिया से पूरी तरह ढका हुआ था। फैंस ने विरुष्का की इस तस्वीर पर भी जमकर प्यार लुटाया था।

कमेंट
कमेंट X