{"_id":"609ceb796ff5915bbc22f53e","slug":"anushka-sharma-sakshi-singh-dhoni-bollywood-cricket-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड-क्रिकेट कनेक्शन: बचपन की दोस्त हैं अनुष्का और साक्षी धोनी, स्कूल में साथ करते थे मस्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड-क्रिकेट कनेक्शन: बचपन की दोस्त हैं अनुष्का और साक्षी धोनी, स्कूल में साथ करते थे मस्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 13 May 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, साक्षी सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड का क्रिकेट के साथ कनेक्शन कोई नई बात नहीं है। कई फिल्मी हस्तियां हैं जिन्हें क्रिकेट की दुनिया में अपना जीवनसाथी मिला। कई ऐसे भी हैं जिनकी बात शादी तक पहुंचती है तो कुछ समय के साथ अपने-अपने रास्ते चले जाते हैं। यहां आज हम बात कर रहे हैं किक्रेट की दुनिया के दो बड़े नामों की। जी हां, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली क्रिकेट दोनों एक खास बॉन्ड साझा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ धोनी और कोहली ही नहीं बल्कि इन दोनों खिलाड़ियों की पत्नियों के बीच भी एक खास कनेक्शन है। आज की इस रिपोर्ट में हम बात करेंगे अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी के अनोखे रिश्ते के बारे में ...
2 of 5
महेंद्र- साक्षी और विराट- अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और विराट कोहली की जीवनसाथी अनुष्का शर्मा ने कुछ वक्त तक एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी। बता दें कि अनुष्का के पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे, ऐसे में अनुष्का को अपने परिवार के साथ ही अलग-अलग जगहों पर रहना पड़ता था।
3 of 5
अनुष्का शर्मा, साक्षी सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच जब अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग असम में हुई थी तो वहां के सैंट मैरी स्कूल में अनुष्का ने पढ़ाई की थी। उस स्कूल में ही उस वक्त साक्षी भी पढ़ती थीं। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें हैं जिनमें अनुष्का शर्मा और साक्षी एक साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेंद्र- साक्षी और विराट- अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे शहर में एक साथ रहते थे। जब उसने मुझे बताया कि वह कहां रहती है, मैंने कहा वाह, मैं भी यहीं रहती हूं। उसने कहा कि मैं इस स्कूल में पढ़ा करती थी, मैंने कहा कि मैं भी इस स्कूल में जाया करती थी।' इसके बाद दोनों ने स्कूल जाकर अपने बचपन की तस्वीरें वहां से लीं।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा, साक्षी सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा की तस्वीरों की तो, बचपन की तस्वीर में अनुष्का पिंक कलर के लहंगा-चुन्नी में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी और साक्षी ने परी की ड्रेस पहनी हुई है। इसके अलावा इन दोनों के बड़े होने की भी साथ में तस्वीरें हैं, जिसमें यह दोनों अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। आज दोनों अपने अपने जीवन में खुश हैं और दोनों की एक-एक बेटी भी है। अनुष्का इसी साल जनवरी में मां बनी हैं और उनकी बेटी का नाम वामिका है। वहीं साक्षी की बेटी का नाम जीवा धोनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।