फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का-विराट ने शादी करने के लिए बोला था बहुत बड़ा झूठ, 1 साल बाद ऐसे सामने आया सच

Tue, 05 Mar 2019 09:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Mar 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma says virat and i used fake names while talking to caterers
anushka virat

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आए अनुष्का शर्मा को 10 साल पूरे हो चुके हैं। अनुष्का ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में सीक्रेट वेडिंग की थी। 

Anushka Sharma says virat and i used fake names while talking to caterers
अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ पर मीडिया के सामने ज्यादा बात नहीं करती हैं। किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आते ही उनकी तरफ से फरमान सुना दिया जाता है कि कोई पत्रकार निजी जिंदगी से जुड़ा सवाल नहीं पूछेगा। ऐसे बहुत कम मौके होते हैं जब अनुष्का अपनी निजी पर कुछ बात करें।

Anushka Sharma says virat and i used fake names while talking to caterers
anushka sharma - फोटो : instagram

हाल ही में वोग को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने अपनी सीक्रेट वेडिंग के राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि शादी को सीक्रेट रखने के लिए उन्होंने केटरर को अपने झूठे नाम बताए थे। अनुष्का ने कहा- ''हम होम स्टाइल वेडिंग चाहते थे। हमारी शादी में सिर्फ 42 लोग थे। सभी परिवार और दोस्त। मैं बड़ी सिलेब्रिटी वेडिंग नहीं चाहती थी। हमारी शादी में एनर्जी बहुत अच्छी थी।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🎥💑🌼 @vogueindia @anaitashroffadajania

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma says virat and i used fake names while talking to caterers
Virat and Anushka

अनुष्का ने बताया- 'हमने केटरर से बात करते हुए गलत नाम बताए थे। मेरे ख्याल से विराट ने अपना नाम राहुल बताया था।'' अनुष्का और विराट कोहली ने करीब 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को डेट करने की भनक किसी को भी नहीं लगने दी। शादी के बाद सामने आईं तस्वीरों के बाद ही फैंस को पता चल पाया था कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है।

विज्ञापन
Anushka Sharma says virat and i used fake names while talking to caterers
Virat and Anushka

बात करें दोनों के पर्सनल लाइफ की तो अनुष्का और विराट अपनी शादीशुदा जिंदगी खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इतना ही नहीं भारत इस बार जून में विराट की कप्तानी में विश्वकप खेलेने जा रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का हाल ही में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed