{"_id":"62eb95cd21187a4426090e1e","slug":"anushka-sharma-shares-post-with-husband-virat-kohli-twnning-in-blue-jacket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anushka Sharma: विराट कोहली के साथ बैंड लाने की तैयारी में हैं अनुष्का शर्मा! पोस्ट साझा कर जाहिर की खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anushka Sharma: विराट कोहली के साथ बैंड लाने की तैयारी में हैं अनुष्का शर्मा! पोस्ट साझा कर जाहिर की खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 04 Aug 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के पावरफुल कपल्स में से एक माने जाते हैं। उनका कोई भी वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड होता रहता है। फैंस उनकी हर तस्वीर को देखना भी बहुत पसंद करते हैं। अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी बेटी वामिका और विराट कोहली के साथ भी स्पॉट की जाती हैं। कुछ दिन पहले वह अपने पति के साथ लंदन घूमने गई थीं, जहां से वापस आने के बाद एयरपोर्ट पर अभिनेत्री को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया था। इस दौरान वह कुछ लड़खड़ाती सी भी नजर आईं थीं, जिसके बाद यूजर्स ने अभिनेत्री को शराबी कह डाला था। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
2 of 4
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं। दोनों ही तस्वीरों में विराट और अनुष्का फनी और क्रेजी अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों काफी मस्ती भरे मूड में लग रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हल्के नीले रंग का जैकेट पहनकर ट्विनिंग करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। फैंस को भी दोनों का ये लुक और फनी अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
अनुष्का शर्मा ने फोटोज के कैप्शन में लिखा है- मैं हमेशा से एक क्यूट लड़के के साथ अपना बैंड शुरू करना चाहती थी। अनुष्का का कैप्शन पढ़कर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों बहुत जल्द अपना बैंड शुरू करना चाहते हैं। अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर पर फैंस दिल और फायर वाले इमोजी की बौछार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा बहुत जल्द महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार पर आधारित फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए वह खूब क्रिकेट खेलने की प्रैक्टिस भी कर रही हैं। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक अनुष्का शर्मा इंग्लैंड में भी क्रिकेट की ट्रेनिंग लेंगी। बता दें कि चकड़ा एक्सप्रेस की रिलीज डेट 2 फरवरी 2023 तय की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।