साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को रिलीज हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन फिल्म की दीवानगी खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन की अदाकारी से लेकर डायलॉग्स और गानों तक इसकी हर चीज ने लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट 'पुष्पा: द रूल' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसलिए वह हमेशा ही फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बड़े चाव से इंतजार करते हैं। जहां कुछ ही दिन पहले खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन अपने लुक्स के साथ काफी प्रयोग कर रहे हैं, वहीं अब पुष्पा 2 को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म में हुई इस मशहूर अभिनेत्री की एंट्री! जानिए किस रोल में आएंगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पुष्पा 2' में अभिनेत्री की एंट्री
फिल्म के पहले पार्ट के सिनेमाघरों में जादू चलाने के बाद लोगों को इसके दूसरे पार्ट से बहुत ज्यादा अपेक्षा है। यही कारण है की जहां पहले भाग में फिल्म में कई बड़े स्टार्स थे वहीं इस कड़ी में कुछ और बड़े नाम जुड़ने जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पुष्पा: द रूल' में नेशनल अवार्ड विनर अभिनेत्री प्रियामणि ने फिल्म पुष्पा 2 साइन कर ली है। उनका रोल फिल्म में बहुत अहम होने वाला है। फिल्म में वह विजय सेतुपति की पत्नी का रोल निभाते नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स या प्रियामणि ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन खबरों के मुताबिक वह रोल के लिए हामी भर चुकी हैं।
अहम किरदार निभाएंगे विजय सेतुपति
प्रियामणि से पहले ही खबर आ चुकी है कि अल्लू अर्जुन की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए मेकर्स ने विजय सेतुपति को भी अप्रोच किया है। वह फिल्म 'पुष्पा 2' में एक अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं उन्हें फिल्म के पहले पार्ट के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन डेट्स न होने के कारण उन्होंने फिल्म के लिए मना कर दिया था। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विजय सेतुपति फिल्म में एक फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं।
जल्द शुरू होगी शूटिंग
फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो उत्सुकता दिखाई दे रही है उसकी वजह से निर्माताओं के ऊपर शूटिंग जल्द से जल्द पूरी करने का प्रेशर है। ऐसे में एक इंटरव्यू में निर्माता वाई रविशंकर ने शूटिंग शेड्यूल का खुलासा करते हुए बताया कि, 'अभी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्राइक चल रही है। अगस्त के अंत तक स्ट्राइक के खत्म होने की संभावना है। जिसके बाद हम फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।' फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अपने किरदारों को दोहराते नजर आने वाले हैं।