फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sophie Turner: प्रियंका की जेठानी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, यूजर्स बोले- क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं सोफी?

Thu, 04 Aug 2022 03:06 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 04 Aug 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
Priyanka chopra sister in law Sophie Turner Shares an unseen photo of baby bump, netizens ask is she pregnant
प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। वहीं, अब सोफी ने अपने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसकी वजह से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सोफी की यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर कई लोग सोफी को बधाई दे रहे हैं, तो कुछ को लग रहा है कि वह तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

Priyanka chopra sister in law Sophie Turner Shares an unseen photo of baby bump, netizens ask is she pregnant
सोफी टर्नर, जो जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोफी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। ब्लैक क्रॉप टॉप और लेगिंग्स के साथ उन्होंने ग्रे-ऑरेंज जैकेट पहनी हुई है। सौफी अपनी आंखें बंद करके बड़े ही प्यार से मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया, 'फुल ऑफ बेबी।' सौफी की इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by S O P H I E T U R N E R (@sophiet)

Priyanka chopra sister in law Sophie Turner Shares an unseen photo of baby bump, netizens ask is she pregnant
सोफी टर्नर, जो जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा कुछ यूजर्स को लग रहा है कि कही सोफी तीसरी बार प्रेग्नेंट तो नहीं हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'मैं तुम्हारे लिए खुश हूं सौफी', तो दूसरे ने लिखा, 'बेबीज को खाना बंद करो सोफी।' वहीं, एक अन्य ने कमेंट कर पूछा कि यह नई फोटो है या पुरानी। सोफी के इस फोटो को देखने के बाद कई लोग काफी कंफ्यूज हो गए हैं। ऐसे में आपको बता दें कि यह सोफी की दूसरी प्रेग्नेंसी की अनदेखी तस्वीर है, जिसे उन्होंने आज शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka chopra sister in law Sophie Turner Shares an unseen photo of baby bump, netizens ask is she pregnant
सोफी टर्नर और जो जोनस - फोटो : Instagram

गौरतलब हो कि सोफी टर्नर और जो जोनस ने 29 जून 2019 को शादी की थी। दोनों की एक दो साल की बेटी विला है और अब वह जुलाई में दूसरी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। सोफी हॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं और 'द गेम ऑफ थ्रोन्स' के लिए उन्हें जाना जाता है और जो सिंगर होने के साथ ही अभिनेता भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed