{"_id":"62eb8e22ffaa544760231524","slug":"mithilesh-chaturvedi-passed-away-know-about-his-acting-career-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mithilesh Chaturvedi: 25 साल सरकारी नौकरी के बाद देखा था एक्टर बनने का सपना, फिर यूं बनाई मायानगरी में पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mithilesh Chaturvedi: 25 साल सरकारी नौकरी के बाद देखा था एक्टर बनने का सपना, फिर यूं बनाई मायानगरी में पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मिथिलेश चतुर्वेदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता 68 साल के थे और दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था और कुछ दिन पहले मिथिलेश चतुर्वेदी को दिल का दौरा भी पड़ा था। उनके दामाद ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की थी। अभिनेता काफी लंबे समय से बॉलीवुड से जुड़े हुए थे और उन्होंने बड़े-बड़े सितारों जैसे सलमान खान और सनी देओल के साथ काम किया था।
2 of 4
मिथिलेश
- फोटो : सोशल मीडिया
मिथिलेश ने अपने करियर की शुरुआत काफी देर से की थी। मुंबई आने से पहले वह एक थियेटर आर्टिस्ट थे और सिर्फ इतना नहीं मिथिलेश सरकारी कर्मचारी भी रह चुके हैं। मिथिलेश ने 1997 में आई बॉलीवुड फिल्म से डेब्यू किया था। इससे पहले उनको की टीवी सीरियल में भी देखा जा चुका है। हाल ही में वह वेब सीरीज 1992 में ओटीटी पर भी नजर आए थे।
3 of 4
मिथिलेश चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में आने से पहले मिथिलेश सरकारी कर्मचारी थे, इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने अपने करियर और जिंदगी के बारे में बताया था। मिथिलेश ने कहा था, बंबई आने से पहले हम लखनऊ में थे और वहां थियेटर करते थे। थियेटर के साथ-साथ सरकारी नौकरी भी करते थे। मैंने 25 साल नौकरी की और देखा कि अब नौकरी पेंशनेबल हो गई है तो फिर मैं रिटायरमेंट लेकर मुंबई आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मिथिलेश चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
मिथिलेश ने आगे कहा था, मैं मुंबई तो आ गया, लेकिन यहां काम मिलना मुश्किल हो गया। हालांकि बाद में मैं संघर्ष करता रहा और आखिरकार सफलता हाथ लग गई। मेरा सबसे पहला सीरियल उसूल था, जिसमें मेरे साथ डेनी डेंगजोंग्पा थे। इसके बाद मैंने डीडी नेशनल के सीरियल न्याय में रोल मिला। इसके बाद 1997 में फिल्म भाई-भाई मिली'। उन्होंने आगे कहा कि 'मेरी फिल्में बहुत ज्यादा नहीं कर पाया क्योंकि आलसी हूं'। बता दें कि मिथिलेश ने ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया में रोहित के कंप्यूटर टीचर की भी भूमिका निभाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।