फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का शर्मा से प्रियंका चोपड़ा, फिल्मों में बिना बाल के नजर आ चुकी हैं बॉलीवुड की ये छह अभिनेत्रियां

Fri, 17 Jul 2020 07:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 17 Jul 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Shilpa Shetty Priyanka Chopra Lisa Ray Tanvi Azmi and Antara Mali these actress seen in bald in movie
अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता-निर्देशक से लेकर कलाकार तक, अपनी फिल्म को हिट करने के लिए हर तरह की कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं सितारे दर्शकों के दिलों में खास जगह पाने के लिए फिल्मों में अपने किरदारों के साथ नए- नए प्रयोग भी करते हैं। इसमें अभिनेत्रियों का भी नाम शामिल है। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने फिल्मों को हिट करने के लिए अपने बालों के साथ प्रयोग किए। बहुत सी अभिनेत्रियां फिल्मों में बिना बाल का किरदार कर चुकी हैं। जिसमें से कुछ ने तो हकीकत में अपना बाल मुंडवा दिए थे। आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं जो फिल्मों में बिना बाल के यानी गंजी नजर आईं। 

Anushka Sharma Shilpa Shetty Priyanka Chopra Lisa Ray Tanvi Azmi and Antara Mali these actress seen in bald in movie
अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में बिना बाल के नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक कैंसर पीड़िता का किरदार निभाया था। इस फिल्म के आखिरी में अनुष्का शर्मा बिना बाल के नजर आती हैं। फिल्म ऐ दिल है मुश्किल साल 2016 में आई थी। फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन भी थे। वहीं शाहरुख खान ने भी फिल्म में कैमियो किया था। 

Anushka Sharma Shilpa Shetty Priyanka Chopra Lisa Ray Tanvi Azmi and Antara Mali these actress seen in bald in movie
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी
जी हां, शिल्पा शेट्टी भी फिल्म में बिना बालों के नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म द डिजायर में अपने बालों के साथ प्रोस्थेटिक मेकअप किया जिसके बाद वह किरदार के लिए गंजी नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Shilpa Shetty Priyanka Chopra Lisa Ray Tanvi Azmi and Antara Mali these actress seen in bald in movie
लीजा रे - फोटो : सोशल मीडिया

लीजा रे
अभिनेत्री लीजा रे तो फिल्म के लिए हकीकत में अपने बाल मुंडवा चुकी हैं। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म वाटर के लिए अपने बाल मुंडवाए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म वाटर को कई पुरस्कार भी मिले थे। 

विज्ञापन
Anushka Sharma Shilpa Shetty Priyanka Chopra Lisa Ray Tanvi Azmi and Antara Mali these actress seen in bald in movie
तन्वी आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

तन्वी आजमी
यह निर्माता- निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में बिना बाल के नजर आई थीं। तन्वी आजमी ने फिल्म में बाजीराव की मां की भूमिका निभाई थी। फिल्म बाजीराव मस्तानी साल 2015 में आई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed