फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: विराट कोहली के शतक पर प्यार लुटाती दिखीं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

Sat, 10 Dec 2022 06:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 10 Dec 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma showers love on husband virat kohli after century against Bangladesh sharing social media post
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली फैंस के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर अक्सर साथ में तस्वीरें साझा करते हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के ऊपर आए दिन प्यार लुटाते भी नजर आते हैं। इसी क्रम में आज अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अपने पति पर सोशल मीडिया के जरिए प्यार लुटाया है। आज अनुष्का के प्यार लुटाने के पीछे विराट कोहली का क्रिकेट मैच में बांग्लादेश टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन है।  

Anushka Sharma showers love on husband virat kohli after century against Bangladesh sharing social media post
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आज भारत-बांग्लादेश के क्रिकेट मैच में विराट कोहली ने अपना 72वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाकर एक और रिकॉर्ड कायम कर दिया है। किंग कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक ठोकते हुए इतिहास रच दिया। अपने पति की इस सफलता को देखकर अनुष्का शर्मा इस पर अपनी खुशी जाहिर करने से रोक नहीं पाईं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए विराट कोहली पर जमकर प्यार लुटाया है।
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने अपने करियर पर किया बड़ा खुलासा, बोले- पापा नहीं चाहते थे मैं एक्टर बनूं

Anushka Sharma showers love on husband virat kohli after century against Bangladesh sharing social media post
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : insta

अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरीज पर विराट कोहली की एक तस्वीर साझा करते हुए उन पर प्यार लुटाया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री ने विराट पर प्यार लुटाया है। वह समय-समय पर किंग कोहली के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती हैं और उन्हें सपोर्ट करने स्टेडियम तक पहुंच जाती हैं।
Tripti Dimri: कंगना रणौत की तारीफ से तृप्ति डिमरी की खुशी का नहीं है ठिकाना, बोलीं- वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma showers love on husband virat kohli after century against Bangladesh sharing social media post
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta

अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री की यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, जिसमें अनुष्का शर्मा झूलन का किरदार निभाती नजर आएंगी। गौरतलब है, अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से चार साल बाद वापसी करने जा रही हैं।अनुष्का शर्मा इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स द्वारा बनाई जा रही है।
दुखद: मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का हुआ निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed